1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP में शामिल हुईं BJP के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम

AAP में शामिल हुईं BJP के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2016 06:25 pm IST,  Updated : Nov 13, 2016 06:31 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निलंबित सांसद व पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गईं। दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी में पूनम आजाद को शामिल किए जाते समय दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौज

poonam azad- India TV Hindi
poonam azad

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निलंबित सांसद व पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गईं। दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी में पूनम आजाद को शामिल किए जाते समय दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पूनम ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं आप में शामिल हुई हूं, क्योंकि मैं इस पार्टी का सुनहरा भविष्य देख रही हूं। यह पार्टी आम आदमी की पीड़ा गहराई से समझती है और झूठ-फरेब भरे राजनीतिक माहौल के बीच सच्चाई की राह पर चल रही है।" उन्होंने कहा, "भाजपा छोड़कर मेरे आप में शामिल होने का मुख्य कारण केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली हैं। जेटली जी ने हमलोगों का बहुत उत्पीड़न किया है।"

साल 2003 में भाजपा ने पूनम आजाद को अहमियत देते हुए उन्हें दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव में उतारा था। वह दिल्ली प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता रह चुकी हैं। पहले सब कुछ ठीक था, लेकिन जब उनके पति कीर्ति आजाद दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने लगे तो भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया। अरुण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष रहे हैं। पार्टी को यह मंजूर नहीं था कि अपना ही आदमी पोल खोले।

पूनम ने कहा, "मेरे पति कीर्ति ने भ्रष्टाचार से लड़ने की कोशिश की और उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया।" डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार उस समय हुआ था, जब अरुण जेटली उसके अध्यक्ष थे।

कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा से सांसद हैं। उनके पिता भागवत झा आजाद संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत