एक बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे लालू ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत जयप्रकाश आन्दोलन से की।
जनता पार्टी की ओर से 29 वर्ष की आयु में ही वे 6ठी लोकसभा के लिए चुन लिए गए। राबड़ी देवी से इनकी शादी 1 जून 1973 को हुई जिनसे इन्हें कुल 7 बेटियां और 2 बेटे हैं जिनमें से सभी बेटियों की शादी हो चुकी है।
उन्होंने 1997 में जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया।
1990 से 1997 तक लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री रहे लेकिन 1997 में जब उन्हें चारा घोटाले और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े सीबीआई मामलों के कारण जेल जाना पड़ा तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया।