1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या बोले बिहार: वैशाली ने बताया बिहार क्या चाहता है

क्या बोले बिहार: वैशाली ने बताया बिहार क्या चाहता है

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 29, 2015 06:17 pm IST,  Updated : Sep 29, 2015 06:17 pm IST

नई दिल्ली: बिहार चुनाव में इंडिया टीवी की विशेष प्रोग्राम क्या बोले बिहार के दूसरे चरण में आज वैशाली के लोगों का मिजाज भांपने की कोशिश की गई। इससे पहले इंडिया टीवी ने पटना में

क्या बोले बिहार:...- India TV Hindi
क्या बोले बिहार: वैशाली ने बताया बिहार क्या चाहता है

नई दिल्ली: बिहार चुनाव में इंडिया टीवी की विशेष प्रोग्राम क्या बोले बिहार के दूसरे चरण में आज वैशाली के लोगों का मिजाज भांपने की कोशिश की गई। इससे पहले इंडिया टीवी ने पटना में लोगों का मन टटोलने का प्रयास किया था। इंडिया टीवी ने वैशाली की हाजीपुर सीट पर लोगों की राय जानी। हाजीपुर का ताल्लुक एनडीए सहयोगी और लोजपा नेता रामविलास पासवान से हैं। वैशाली की हाजीपुर से रामविलास पासवान आठ बार से सांसद हैं। हालांकि हाजीपुर में इस बार राजनीतिक चर्चा थोड़ी बदली है, क्योंकि इस बार लालू यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव यहीं से चुनावी मैदान में हैं।

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि इस चुनाव में लालू यादव के दोनों बेटों से सामने बड़ी चुनौती है। इस बार का बिहार चुनाव लालू यादव के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है। आपको बता दें कि बिहार में 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 5 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव के नतीजे 8 नवंबर को सामने आ जाएंगे।

क्या कहता है वैशाली का गणित-

बिहार के वैशाली जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। साल 2010 के विधासभा चुनाव में भाजपा के 3 और जेडीयू के 5 विधायक चुनाव जीते थे। जिले में वैशाली और हाजीपुर दो लोकसभा सीटें हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत