1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू और नीतीश ने भी जमकर खेली होली

लालू और नीतीश ने भी जमकर खेली होली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 24, 2016 05:40 pm IST,  Updated : Mar 24, 2016 05:40 pm IST

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और होली खेलने के लिए मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पर गुरुवार को होली का धमाल मचा है। यहां आने वाले लोगों पर भी

Lalu and Nitish celebrated Holi- India TV Hindi
Lalu and Nitish celebrated Holi

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और होली खेलने के लिए मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पर गुरुवार को होली का धमाल मचा है। यहां आने वाले लोगों पर भी होली की मस्ती छाई रही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात, सकरुलर रोड स्थित आवास पर होली का जश्न दिन के 11 बजे से प्रारंभ हुआ। ढोल-मंजिरा की थाप और होली के गीतों के बीच नीतीश के घर होली मनाने जनता दल (युनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और प्रशांत किशोर सहित कई मंत्री और पूर्व मंत्री पहुंचे।

इस मौके पर लालू प्रसाद भी नीतीश कुमार के घर पहुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इनके अलावे बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और आम लोग भी मुख्यमंत्री आवास होली मनाने पहुंचे और एक-दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी।

इधर, लालू-राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सकरुलर रोड पर होली की तैयारी पूरे शबाब पर है। हालांकि 'कुर्ताफाड़ होली' के लिए मशहूर लालू के यहां इस बार व्यवस्थित ढंग से होली मनाई जा रही है। लालू के आवास पर बुधवार शाम से ही होली का जश्न मनाया जा रहा है। बुधवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रंग गुलाल के साथ नाच गाने का भी प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर लालू यादव और राबड़ी देवी ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

लालू प्रसाद के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप के मंत्री बनने के बाद इस पहली होली की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। होली खेलने आने वालों के लिए खाने का भी प्रबंध किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।