1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लंबे अर्से बाद पटना में तेज प्रताप से मिले तेजस्वी, कही यह बात

लंबे अर्से बाद पटना में तेज प्रताप से मिले तेजस्वी, कही यह बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2019 08:31 pm IST,  Updated : Apr 16, 2019 08:31 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव ने एक-दूसरे से मुलाकात की। 

Tejashwi and Tejpratap File Photo- India TV Hindi
Tejashwi and Tejpratap File Photo

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव ने एक-दूसरे से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात तेज प्रताव यादव के जन्मदिन के मौके पर हुई। इस अवसर पर दोनों भाइयों ने साथ मिलकर केक काटा और दोनों ने इस बात से इनकार किया कि उनके बीच किसी तरह का मतभेद है। तेजस्वी और तेज प्रताप ने कहा कि दोनों भाई एक हैं किसी तरह की दूरी की बात गलत है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल में टिकट बंटवारे को लेकर तेज प्रताप ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने लालू राबड़ी मोर्चे का गठन कर एक तरह से पार्टी को चुनौती दे डाली थी। इसके बाद से इन दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है।

वहीं तेजस्वी ने तेज प्रताप को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने ट्वीट में तेज प्रताप को कृष्ण बताते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत