1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप बनेंगे दूल्हा, ऐश्वर्या राय से शादी तय

लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप बनेंगे दूल्हा, ऐश्वर्या राय से शादी तय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2018 11:39 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 11:39 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप के लिए दुल्हन ढूंढ़ ली है। तेज प्रताप की शादी....

Tejpratap Yadav- India TV Hindi
Tejpratap Yadav

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप के लिए दुल्हन ढूंढ़ ली है। तेज प्रताप की शादी RJD विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी से हो सकती है। चंद्रिका राय परसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के बेटे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस महीने 18 अप्रैल को पटना के मौर्या होटल में तेज प्रताप की सगाई हो सकती है। जबकि 12 मई को तेज प्रताप के सात फेरे लेने की संभावना है। 

आपको बता दें कि चंद्रिका राय, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं। दरोगा राय 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। चंद्रिका राय के 3 बच्चे हैं जिसमें 2 बेटियां और एक बेटा है। उनका परिवार दिल्ली में रहता है।

सूत्रों के मुताबिक बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप की शादी चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या के साथ हो सकती है। ऐश्वर्या की स्कूली शिक्षा पटना में हुई जबकि उच्च शिक्षा दिल्ली में हुई जहां से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। दूसरी ओर, तेज प्रताप की शादी को लेकर RJD विधायक और प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि शादी होगी तो सभी को इसकी सूचना दी जाएगी। लेकिन आधिकारिक पुष्टि तो परिवार की तरफ से ही की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत