1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू के बेटे तेजप्रताप बोले-'सुशील मोदी को घर में घुसकर मारेंगे, निमंत्रण दिया तो वहीं सभा कर देंगे'

लालू के बेटे तेजप्रताप बोले-'सुशील मोदी को घर में घुसकर मारेंगे, निमंत्रण दिया तो वहीं सभा कर देंगे'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 22, 2017 07:23 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 08:50 pm IST

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को धमकी दे दी। तेजप्रताप ने मोदी को घर में घुसकर मारने और बेटे की शादी में तोड़फोड़ और हंगामा करने की धमकी दी है।

Tej Pratap yadav Sushil modi- India TV Hindi
Tej Pratap yadav Sushil modi

पटना: बिहार की राजनीति में नेताओं की जुबान फिसलने की घटना कोई नई नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष नित्यानंद राय और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को धमकी दे दी। तेजप्रताप ने मोदी को घर में घुसकर मारने और बेटे की शादी में तोड़फोड़ और हंगामा करने की धमकी दी है। 

बिहार के औरंगाबाद में तेजप्रताप ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "सुशील मोदी ने घर पर फोन कर बेटे उत्कर्ष मोदी की शादी का निमंत्रण दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी शादी में हमलोगों को बुलाकर बेइज्जत करना चाहते हैं।" तेजप्रताप ने आगे कहा, "हम मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी में जाएंगे, तो वहीं जनता के बीच में पोल खोल देंगे। लड़ाई चल रहा है। हम नहीं मानेंगे। हम वहां भी राजनीति करेंगे।" 

तेजप्रताप यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, "गरीब-गुरबा को जो छला है, उसके घर में घुसकर मारेंगे। मैं रुकने वाला नहीं हूं। अगर वह शादी में बुलाएगा, तो वहीं सभा कर देंगे। वह अतिथियों के सामने बेइज्‍जत होगा।" तेजप्रताप अपने अंदाज में कहते रहे। उन्होंने खुद को अलग तरह का आदमी बताते हुए खुद के विषय में कहा, "मैं जज्बाती हूं। लालू यादव की तरह मुंह पर बोलने वाला आदमी हूं। जो दिल में रहता है, वही जुबान पर रहता है। न किसी से मैं डरता हूं, न किसी के सामने झुकता हूं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत