1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू ने ‘कमल के फूल’ को लेकर अपने ही अंदाज में कसा PM मोदी पर तंज, जानें क्या कहा

लालू ने ‘कमल के फूल’ को लेकर अपने ही अंदाज में कसा PM मोदी पर तंज, जानें क्या कहा

 Reported By: IANS
 Published : Dec 13, 2017 05:18 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 05:18 pm IST

लालू प्रसाद यादव ने गुजरात के मतदाताओं को नसीहत भी दी। लालू ने अपने खास अंदाज में भाजपा को हराने की अपील करते हुए लिखा...

lalu yadav- India TV Hindi
lalu yadav

पटना: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के एक दिन पूर्व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने अलग अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कमल का फूल आलवेज बनाविंग (बराबर बनाता है) 'अप्रैल फूल'।

लालू ने बुधवार को बिना किसी का नाम लिए इशारों ही इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद को गुजरात का बेटा बताए जाने पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, "मैं ट्विटर का बेटा हूं। आप मुझे 'रिट्वीट' नहीं करेंगे, तो मैं कहां जाऊंगा।"

इसके तुरंत बाद लालू ने गुजरात के मतदाताओं को नसीहत भी दी। एक अन्य ट्वीट में लालू ने अपने खास अंदाज में भाजपा को हराने की अपील करते हुए लिखा, "कमल का फूल आलवेज बनाविंग (बराबर बनाता है) अप्रैल फूल। रहना कूल ना करना भूल, चटाना धूल।" लालू इन दिनों गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा पर प्रतिदिन निशाना साध रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है। नौ दिसंबर को पहले चरण का मतदान हो चुका है। 18 दिसंबर को मतगणना होनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत