1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू ने PM मोदी से पूछा, नोटबंदी से 50 लोग मरे, जिम्मेवार कौन?

लालू ने PM मोदी से पूछा, नोटबंदी से 50 लोग मरे, जिम्मेवार कौन?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2016 07:32 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 07:32 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया।

Lalu Yadav | PTI File Photo- India TV Hindi
Lalu Yadav | PTI File Photo

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया।​

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि नोटबंदी के कारण अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, इसके लिए जिम्मेवार कौन है? पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘नोटबंदी के कारण हुई 50 से ज्यादा मौतों का जिम्मेवार कौन? सरकार या अपना स्वयं का सफेद धन बदलवाने या निकलवाने वाला स्वयं? मोदी जवाब दो!’

उल्लेखनीय है कि लालू ने इससे पहले भी ट्वीट के जरिए नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकर और प्रधानमंत्री पर तीखा प्रहार कर चुके हैं। लालू ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि मोदी ने अपने पूंजीपति मित्रों को बख्श दिया है और गरीबों के पेट की सारी 'आंतें' ही निकाल दी हैं।

उन्होंने कहा था, 'पूंजीपति मित्रों को बख्श दिया। इलाज करना था सिर दर्द का, इन्होंने गरीबों के पेट की सारी आंतें ही निकाल दीं। इसलिए कहते हैं नीम हकीम खतरे जान।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत