1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. AAP: नरेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों ने दी हड़ताल की धमकी

AAP: नरेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों ने दी हड़ताल की धमकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2016 06:37 am IST,  Updated : Jul 26, 2016 06:37 am IST

द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन (DCBA) ने 24 जून को हुये कथित मलेकरकोटला अपवित्रीकरण मामले में आप विधायक नरेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कल हड़ताल पर जाने की धमकी दी।

naresh yadav- India TV Hindi
naresh yadav

नई दिल्ली: द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन (DCBA) ने 24 जून को हुये कथित मलेकरकोटला अपवित्रीकरण मामले में आप विधायक नरेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कल हड़ताल पर जाने की धमकी दी। डीसीपी को लिखे एक पत्र में डीसीबीए ने आप विधायक की गिरफ्तारी एकपक्षीय और अत्यधिक निंदनीय बताया।

डीसीबीए प्रमुख बी एस जाखड़ ने पत्र में कहा, पंजाब पुलिस ने कुरान की अपवित्रता के एक झूठे मामले में हमारे सदस्य को गिरफ्तार किया है जबकि वह जांच में तीन बार शामिल हो चुके हैं। पंजाब सरकार के आदेश पर काम कर रही पुलिस का यह कार्रवाई बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस एक वकील को डराने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

AAP