1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी ने राहुल पर ली चुटकी, कहा - आखिर भूकंप आ ही गया

PM मोदी ने राहुल पर ली चुटकी, कहा - आखिर भूकंप आ ही गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 07, 2017 12:40 pm IST,  Updated : Feb 07, 2017 02:35 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने बजट पेश होने के बाद की चर्चा पर अपना पक्ष रखते हुए अपनी शुरुआती लाइन में ही राहुल गांधी पर चुटकी ली। उन्होंने राहुल गांधी के उस

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने बजट पेश होने के बाद की चर्चा पर अपना पक्ष रखते हुए अपनी शुरुआती लाइन में ही राहुल गांधी पर चुटकी ली। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर व्यंग्य किया जिसमें राहुल ने कहा था कि मैं बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बहुत समय से भूकंप का इंतजार कर रहे थे। मोदी ने कहा कि मैं सोच रहा था कि आखिर भूकंप आया ही क्यों।

मोदी ने कहा कि भारत तेजी से बदलव आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़के के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उनके भाषण ने चर्चा में जान फूंकी। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने यह बात कही।

लोकसभा में क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी.....

  • नोटबंदी के बाद कितना पैसा आया उसकी चर्चा होने लगी। पहले कितना गया ये चर्चा होती थी
  • ये गरीबों के हक में है और मैं गरीबों के लिए काम करता रहूंगा
  • भ्रष्टाचार की शुरुआत नकद से होती है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता
  • इंदिरा के समय यशवंत राव चव्हाण ने ये विषय उठाया था
  • हमें चुनाव का डर नहीं है, हमें देश की चिंता है
  • कुछ लोगों को लगता है कि जब अर्थव्यवस्था अच्छी चल रही थी तब ये फैसला क्यों हुआ, लेकिन सर्जरी से पहले डॉक्टर भी मरीज को स्वस्थ रखता है। इसी तरह नोटबंदी के लिए जरूरी था कि देश की अर्थव्यवस्था दुरूस्त हो
  • ऐसा मत सोचिए कि हड़बड़ी मे होता है, इसके लिए मोदी का अध्ययन करना पड़ेगा आपको
  • यह लोकतंत्र और जनशक्ति की ही कृपा है कि एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बन सका
  • पीएम मोदी ने इमर्जेंसी को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया। कहा, इस देश का सारा लोकतंत्र एक परिवार को ही सौंप दिया गया
  • जब कोई SCAM में भी सेवा और नम्रता का भाव देखता है तो धरती माता भी रूठ जाती है और भूकंप आता है
  • पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज। कहा, धमकी तो काफी पहले ही दे दी गई थी
  • पीएम मोदी ने भूकंप को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर साधा निशाना। कहा, आखिरकार भूकंप आ ही गया
  • पीएम मोदी ने कहा कि भूकंप से प्रभावित इलाकों में हर तरह की मदद पहुंचाई जा रही है
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत