लखनऊ: 19 मार्च को योगी सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौक़े पर आज यहां इंडिया टीवी संवाद कार्यक्रम में कामकाज की कसौटी पर योगी सरकार को परखा जा रहा है। इस शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की उम्मीदों पर कितने खरे उतरे, सरकार बनने से पहले जो वादे किए गए थे, उन वादों का क्या हुआ? इन सारे सवालों के जवाब आपको आज मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित सरकार और विपक्ष के सभी बड़े नेता आज इंडिया टीवी के मंच पर मिले।संवाद की शुरुआत सुबह 10 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हुई जिसमें इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा उनसे एक घंटे तक सवाल-जवाब किए। अगले सत्र में नरेश उत्तम, अखिलेश प्रताप सिंह और जीवीएल निरसिम्हा राव, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, अमर सिंह, मौलाना मदनी, महंत धर्मदास और खालिद रशीद ने सवालों केे जवाब दिए। इसका समापन सीएम योगी आदित्यनाथ के इंटरव्यू से हुआ...
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- इंडिया टीवी संवाद: अपराधियों में पुलिस का खौफ जरूरी, यूपी में परिवेश बदला, बहन-बेटियां पहले से ज्यादा सुरक्षित: योगी आदित्यनाथ
इंडिया टीवी संवाद: अपराधियों में पुलिस का खौफ जरूरी, यूपी में परिवेश बदला, बहन-बेटियां पहले से ज्यादा सुरक्षित: योगी आदित्यनाथ
19 मार्च को योगी सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं. इस मौक़े पर आज यहां इंडिया टीवी संवाद कार्यक्रम में कामकाज की कसौटी पर योगी सरकार को परखा गया। दिनभर चले इस कार्यक्रम का समापन सीएम योगी आदित्यनाथ के इंटरव्यू से हुआ।
LIVE इंडिया टीवी संवाद:
-
7:38 PM (IST) Mar 13, 2018
ट्रिपल तलाक का फैसला आजादी के बाद का क्रांतिकारी फैसला है: योगी आदित्यनाथ
-
7:38 PM (IST) Mar 13, 2018
मुसलमान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित है: योगी आदित्यनाथ
-
7:37 PM (IST) Mar 13, 2018
शांतिपूर्ण तरीके से सबको पर्व-त्योहार मनाने की छूट है: योगी आदित्यनाथ
-
7:37 PM (IST) Mar 13, 2018
होली पूरे प्रदेश में सौहार्द्र के वातावरण में मनाई गई: योगी आदित्यनाथ
-
7:33 PM (IST) Mar 13, 2018
सेना और महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी मंजूर नहीं: योगी आदित्यनाथ
-
7:33 PM (IST) Mar 13, 2018
राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में है, हमें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए, अगर कोई पहल होती है तो उसका स्वागत है: योगी आदित्यनाथ
-
7:32 PM (IST) Mar 13, 2018
राम मंदिर के मामले में सरकार कोई पार्टी नहीं है, अगर सरकार भी पार्टी होती हम जरूर आगे बढ़ते: योगी आदित्यनाथ
-
7:31 PM (IST) Mar 13, 2018
ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए लाउस्पीकरों का प्रयोग मानक निर्देशों के तहत होगा: योगी आदित्यनाथ
-
7:27 PM (IST) Mar 13, 2018
अतीक अहमद जैसे अपराधियों की सेवा और आरती उतारने का काम समाजवादी पार्टी करती थी, बीजेपी की सरकार में ऐसा नहीं होता: योगी आदित्यनाथ
-
7:26 PM (IST) Mar 13, 2018
भ्रष्ट लोगों को जेल भेजने और उनकी संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी हो रही है: योगी आदित्यनाथ
-
7:24 PM (IST) Mar 13, 2018
सुप्रीम कोर्ट के मानक के मुताबिक शिक्षकों की भर्तियां हो रही हैं: योगी आदित्यनाथ
-
7:23 PM (IST) Mar 13, 2018
समाजवादी पार्टी की सरकार ने शिक्षकों की भर्तियों में काफी विसंगतियां की: योगी आदित्यनाथ
-
7:17 PM (IST) Mar 13, 2018
अखिलेश सरकार ने काम नहीं कारनामे किए, प्रदेश की जनता सबकुछ जानती हैं: योगी आदित्यनाथ
-
7:16 PM (IST) Mar 13, 2018
हम बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे हैं: योगी आदित्यनाथ
-
7:15 PM (IST) Mar 13, 2018
प्रदेश के कई शहरों के बीच एयर कनेक्टिविटी देने का काम हमारी सरकार ने किया: योगी आदित्यनाथ
-
7:14 PM (IST) Mar 13, 2018
अप्रैल तक भारत सरकार से मंजूरी लेकर जेवर में एयरपोर्ट का काम शुरू कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
-
7:13 PM (IST) Mar 13, 2018
किसानों के लिए हमारी सरकार ने काफी काम किया है, मंडी व्यवस्था में हमने काफी सुधार किया है: योगी आदित्यनाथ
-
7:12 PM (IST) Mar 13, 2018
आधे-अधूरे काम छोड़कर गई थी अखिलेश सरकार: योगी आदित्यनाथ
-
7:11 PM (IST) Mar 13, 2018
हम 5 लाख नई भर्तियां करने जा रहे हैं: योगी आदित्यनाथ
-
7:08 PM (IST) Mar 13, 2018
कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के सिवा पिछली सरकार ने कुछ नहीं दिया: योगी आदित्यनाथ
-
7:01 PM (IST) Mar 13, 2018
समाजवादी पार्टी की सरकार ईमानदारी से भर्तियां नहीं करती थी: योगी आदित्यनाथ
-
6:58 PM (IST) Mar 13, 2018
मुन्ना भाइयों के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री की सहानुभूति ठीक नहीं: योगी आदित्यनाथ
-
6:55 PM (IST) Mar 13, 2018
अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए: योगी आदित्यनाथ
-
6:53 PM (IST) Mar 13, 2018
यूपी में परिवेश बदल रहा है, बहन और बेटियां अब घरों से निकलने में असुरक्षित महसूस नहीं करती हैं: योगी आदित्यनाथ
-
6:52 PM (IST) Mar 13, 2018
यूपी में बहन और बेटियों को पूरी सुरक्षा मिलेगी: योगी आदित्यनाथ
-
6:52 PM (IST) Mar 13, 2018
कोई पुलिस पर गोली चलाएगा तो उसकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है: योगी आदित्यनाथ
-
6:51 PM (IST) Mar 13, 2018
किसी निर्दोष पर किसी तरह का कोई अत्याचार नहीं होगा: योगी आदित्यनाथ
-
6:51 PM (IST) Mar 13, 2018
गोली चलानेवाले गुंडों पर सख्ती से कार्रवाई होगी: योगी आदित्यनाथ
-
6:50 PM (IST) Mar 13, 2018
जो कल तक अपराध करते थे आज ठेला लगाकर सब्जी बेच रहे हैं: योगी आदित्यनाथ
-
6:49 PM (IST) Mar 13, 2018
पुलिस की वर्दी का इकबाल दिखना चाहिए: योगी आदित्यनाथ
-
6:48 PM (IST) Mar 13, 2018
अखिलेश ने मायावती के साथ जाकर अपनी हार स्वीकार कर ली है: योगी आदित्यनाथ
-
6:46 PM (IST) Mar 13, 2018
तीनों दल आपस में मिल जाएं.. विलय हो जाए..और उसके बाद चुनाव मैदान आना चाहिए: योगी आदित्यनाथ
-
6:42 PM (IST) Mar 13, 2018
दोनों बबुआ एक साथ मिलकर बुआ की शरण में गए होते तो ज्यादा संतुष्टि होती: योगी आदित्यनाथ
-
6:41 PM (IST) Mar 13, 2018
एसपी-बीएसपी ने साथ आकर अपनी हार स्वीकरा कर ली है: योगी आदित्यनाथ
-
6:40 PM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों वाली पार्टी है, अगर कोई इस तरह की सोच रखकर पार्टी में आता है तो उसका स्वागत: योगी आदित्यनाथ
-
6:39 PM (IST) Mar 13, 2018
समाजवादियों ने परिवार और स्वयं का विकास किया है, प्रदेश का बच्चा-बच्चा यह जानता है: योगी आदित्यनाथ
-
6:37 PM (IST) Mar 13, 2018
मुझे आमंत्रण मिलेगा तो मैं मस्जिद में भी जाऊंगा: योगी आदित्यनाथ
-
6:37 PM (IST) Mar 13, 2018
अयोध्या, काशी, मथुरा हमारी सांस्कृतिक पहचान है: योगी आदित्यनाथ
-
6:37 PM (IST) Mar 13, 2018
कोई भगवा धारण करेगा तो शुद्धि ज्यादा होगी: योगी आदित्यनाथ
-
6:33 PM (IST) Mar 13, 2018
समाजवादियों की समस्या है कि न सच बोलते हैं न सच स्वीकार करते हैं: योगी
-
6:32 PM (IST) Mar 13, 2018
भगवा विकास का प्रतीक है, त्रिपुरा से लाल झंडा खत्म हुआ है, यूपी से लाल टोपी खत्म होगी: योगी
-
6:21 PM (IST) Mar 13, 2018
थोड़ी देर में इंडिया टीवी संवाद के मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे LIVE
-
6:07 PM (IST) Mar 13, 2018
अगर आप मुल्क को आस्था पर चलाइएगा तो इस मुल्क की खूबसूरती खत्म हो जाएगी: ओवैसी
-
6:05 PM (IST) Mar 13, 2018
हर युग में राम का जन्म हुआ.. कण-कण में राम बसते हैं: संबित पात्रा
-
6:03 PM (IST) Mar 13, 2018
हिंदू न कभी कम्यूनल था.. न कम्यूनल है.. न कम्यूनल रहेगा... : संबित पात्रा
-
5:55 PM (IST) Mar 13, 2018
यह जमीन की लड़ाई नहीं ब्रह्माण्ड की लड़ाई है: संबित पात्रा
-
5:55 PM (IST) Mar 13, 2018
जस्टिस केहर ने कहा था राम मंदिर का बेहद संवेदनशील मुद्दा है: संबित पात्रा
-
5:50 PM (IST) Mar 13, 2018
ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी ऐसे मुद्दे उठाते रहती है: दीपक सिंह, कांग्रेस
-
5:50 PM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी चाहती है राम मंदिर का मुद्दा बना रहे: दीपक सिंह, कांग्रेस
-
5:48 PM (IST) Mar 13, 2018
श्री श्री ने राम मंदिर के लिए प्रयास कर कोई गलत नहीं किया: संबित पात्रा
-
5:46 PM (IST) Mar 13, 2018
अगर कोई कहे भारत सीरिया बन जाएगा, मैं कैसे मान लूं: ओवैसी
-
5:46 PM (IST) Mar 13, 2018
विलेन मैं ही हूं, बाकी लोग सुपरस्टार हैं: ओवैसी
-
5:45 PM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी नरेश अग्रवाल पर कुछ क्यों नहीं बोलती: ओवैसी
-
5:44 PM (IST) Mar 13, 2018
ओवैसी ने नियोजिन्नावाद की दुकान खोल रखी है: संबित पात्रा
-
5:44 PM (IST) Mar 13, 2018
आपकी आस्था.. आस्था.. हमारी आस्था कुछ नहीं : संबित पात्रा
-
5:43 PM (IST) Mar 13, 2018
हिंदुस्तान सदैव आस्था से चलेगा.. हजारों वर्ष से यह देश आस्था के आधार पर चल रहा है: संबित पात्रा
-
5:41 PM (IST) Mar 13, 2018
राम हमारे आस्था थे, राम हमारे आस्था हैं और राम हमारे आस्था रहेंगे... और मंदिर वहीं बनेगा: संबित पात्रा
-
5:39 PM (IST) Mar 13, 2018
यह देश आस्था पर नहीं चलेगा.. यह देश संविधान के मुताबिक चलेगा: ओवैसी
-
5:39 PM (IST) Mar 13, 2018
जिसने राम को रम और व्हिस्की से जोड़ा उसे बीजेपी में ले आए: ओवैसी
-
5:38 PM (IST) Mar 13, 2018
2014 से पहले सोनिया जी और उनके लोग राम को मिथक बताते थे, अब कहते हैं जनेऊ लाओ.. जनेऊ लाओ...: संबित पात्रा
-
5:37 PM (IST) Mar 13, 2018
राम सिर्फ 100 करोड़ हिंदुओं के नहीं, राम सबके हैं: संबित पात्रा
-
5:35 PM (IST) Mar 13, 2018
खोखली बातें करने से बात नहीं बनती: दीपक सिंह, कांग्रेस
-
5:34 PM (IST) Mar 13, 2018
2019 के बाद सुनवाई की मांग क्यों कर रहे हैं ?: पात्रा
-
5:34 PM (IST) Mar 13, 2018
ओवैसी भी जानते हैं कि अयोध्या में मंदिर बनेगा: पात्रा
-
5:33 PM (IST) Mar 13, 2018
हजार नाम के बराबर एक नाम है राम.. राम.. राम: पात्रा
-
5:32 PM (IST) Mar 13, 2018
राम मंदिर बनेगा.. राम मंदिर बनेगा.. बनेगा.. बनेगा:संबित पात्रा
-
5:31 PM (IST) Mar 13, 2018
राम मंदिर पर फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना है-ओवैसी
-
5:31 PM (IST) Mar 13, 2018
राम मंदिर पर बोलते-बोलते लोग बूढ़े हो गए-ओवैसी
-
5:20 PM (IST) Mar 13, 2018
लखनऊ में पुलिस थानों में महिला शौचालय नहीं है: अदिति सिंह
-
5:20 PM (IST) Mar 13, 2018
-
5:10 PM (IST) Mar 13, 2018
लड़की दबंग हो तो उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है: अपर्णा यादव
-
5:09 PM (IST) Mar 13, 2018
एक विधायक होकर भी सड़क पर निकलने में मुझे डर लगता है: अदिति सिंह
-
5:09 PM (IST) Mar 13, 2018
समाजवादी सरकार में लड़कियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था: सतीश महाना
-
5:08 PM (IST) Mar 13, 2018
किसी भी बेटी के साथ अपराध अक्षम्य है: सतीश महाना
-
5:06 PM (IST) Mar 13, 2018
योगी आदित्यनाथ की ईमानदारी और निष्ठा पर कोई संदेह नहीं: अपर्णा यादव
-
5:05 PM (IST) Mar 13, 2018
महिला सुरक्षा पर समाजवादी सरकार ने कई काम किए: अपर्णा यादव
-
5:05 PM (IST) Mar 13, 2018
नरेश अग्रवाल एक अच्छे आदमी हैं। हो सकता है ये बात वह आवेश में कह गए हों: अपर्णा यादव
-
5:04 PM (IST) Mar 13, 2018
नरेश अग्रवाल ने जो बयान दिया वह बिल्कुल गलत था: अपर्णा यादव
-
5:04 PM (IST) Mar 13, 2018
नरेश अग्रवाल के बयान का कोई समर्थन नहीं करता: सतीश महाना
-
4:31 PM (IST) Mar 13, 2018
86 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, गन्ना किसानों का 25 हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया: स्वामी प्रसाद मौर्य
-
3:53 PM (IST) Mar 13, 2018
पहले नकल माफियाओं की तूती बोलती थी-दिनेश शर्मा
-
3:53 PM (IST) Mar 13, 2018
होशियार छात्र की कॉपी कमजोर छात्र से बदल दी जाती थी-दिनेश शर्मा
-
3:53 PM (IST) Mar 13, 2018
नकल माफियाआों के खिलाफ कार्रवाई की-दिनेश शर्मा
-
3:53 PM (IST) Mar 13, 2018
पहले सामुहिक तौर पर नकल होती थी, 10 हजार करोड़ का नकल का कारोबार था-दिनेश शर्मा
-
3:51 PM (IST) Mar 13, 2018
हमारे मंत्री सुबह से लेकर देर रात तक बैठकें करते हैं- दिनेश शर्मा
-
3:51 PM (IST) Mar 13, 2018
खजाना खाली था और अपराध बढ़े हुए थे- दिनेश शर्मा
-
3:51 PM (IST) Mar 13, 2018
जब सत्ता मिली थी तो हमारे सामने एक बड़ी चुनौती थी- दिनेश शर्मा
-
3:51 PM (IST) Mar 13, 2018
हम डेढ़ लाख से ज्यादा रोजगार दे चुके हैं- दिनेश शर्मा
-
3:51 PM (IST) Mar 13, 2018
अध्यापकों, पुलिस की भर्ती की जा रही है- दिनेश शर्मा
-
3:51 PM (IST) Mar 13, 2018
हमने उच्च शिक्षा आयोग का गठन किया है- दिनेश शर्मा
-
3:51 PM (IST) Mar 13, 2018
पिछली सरकार ने चुनाव को देखते हुए भर्तियां कीं- दिनेश शर्मा
-
3:51 PM (IST) Mar 13, 2018
पिछली सरकार ने जानबूझकर विसंगति पैदा की- दिनेश शर्मा
-
3:50 PM (IST) Mar 13, 2018
नियमों की अनदेखी से SC ने भर्तियां रद्द कीं- दिनेश शर्मा
-
3:50 PM (IST) Mar 13, 2018
सहायक अध्यापकों की नियमावली में संशोधन किया- दिनेश शर्मा
-
3:50 PM (IST) Mar 13, 2018
औद्योगिक नीति की वजह से निजी क्षेत्र में जॉब मिलेंगे- दिनेश शर्मा
-
3:50 PM (IST) Mar 13, 2018
यूपी में 10 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार था- दिनेश शर्मा
-
3:50 PM (IST) Mar 13, 2018
हमने एक भी छात्र को जेल नहीं भेजा- दिनेश शर्मा
-
3:50 PM (IST) Mar 13, 2018
हमने किसी भी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं की- दिनेश शर्मा
-
3:50 PM (IST) Mar 13, 2018
हमने नकल माफिया पर कार्रवाई की है- दिनेश शर्मा
-
3:50 PM (IST) Mar 13, 2018
पहले अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था- दिनेश शर्मा
-
3:50 PM (IST) Mar 13, 2018
हमने एक शैक्षणिक कैलेंडर तय किया है- दिनेश शर्मा
-
3:49 PM (IST) Mar 13, 2018
कैलेंडर में 220 दिन पढ़ाई जरूरी करने जा रहे हैं- दिनेश शर्मा
-
3:49 PM (IST) Mar 13, 2018
विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य करने जा रहे हैं- दिनेश शर्मा
-
3:49 PM (IST) Mar 13, 2018
परीक्षा छोड़ने वाले ज्यादातर छात्र यूपी से बाहर के- दिनेश शर्मा
-
3:49 PM (IST) Mar 13, 2018
हमने परीक्षा की एक व्यवस्था विकसित की है- दिनेश शर्मा
-
3:49 PM (IST) Mar 13, 2018
भारत सरकार ने पहली बार जन औषधि केंद्र खोले हैं- दिनेश शर्मा
-
3:49 PM (IST) Mar 13, 2018
हम कई नए एम्स खोलने जा रहे हैं- दिनेश शर्मा
-
3:43 PM (IST) Mar 13, 2018
68500 टीचर्स की करेंगे भर्ती, शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी
-
3:43 PM (IST) Mar 13, 2018
शिक्षामित्रों के लिए चिंता कर रही है हमारी सरकार
-
3:43 PM (IST) Mar 13, 2018
एसपी सरकार के ही प्रतिनिधि ने कोर्ट में याचिका दाखिल की
-
3:42 PM (IST) Mar 13, 2018
शिक्षामित्रों को मिलेगी नौकरी, पिछली सरकार ने शिक्षामित्रों को धोखे में रखा, गलत तरह से पद निकाले
-
3:42 PM (IST) Mar 13, 2018
हमने बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था को संभाला, योगी जी के नेतृत्व में विकास किया
-
3:42 PM (IST) Mar 13, 2018
हम जब सरकार में आए तब खजाना खाली था अपराध बढ़े हुए थे लेकिन अब स्थिति बेहतर
-
3:40 PM (IST) Mar 13, 2018
यूपी में डेढ़ लाख से ज्यादा को रोजगार दिया, अपराध बढ़े हुए थे लेकिन अब स्थिति बेहतर
-
3:32 PM (IST) Mar 13, 2018
एक साल में यूपी में कितने वादे पूरे हुए, जवाब दे रहे हैं उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
एक साल में यूपी में कितने वादे पूरे हुए, जवाब दे रहे हैं उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
Dinesh-Sharma -
2:24 PM (IST) Mar 13, 2018
तीन तलाक से भी बड़ी समस्याएं मुस्लिम समाज में हैं-महमूद मदनी
-
2:21 PM (IST) Mar 13, 2018
ईद और होली पर एकदूसरे के गले जरूर मिलना चाहिए- मदनी
-
2:21 PM (IST) Mar 13, 2018
ऐसे नेता नहीं चाहिए टोपी पहनकर सबको टोपी पहनाएं- मदनी
-
2:20 PM (IST) Mar 13, 2018
धार्मिक व्यक्ति ही दूसरे धर्म का आदर करेगा- महमूद मदनी
-
2:19 PM (IST) Mar 13, 2018
हिंदू-मुस्लमानों का एक होना राष्ट्रहित में जरूरी- मदनी
-
2:19 PM (IST) Mar 13, 2018
पीएम मोदी से मुसलमानों को उम्मीद- महमूद मदनी
-
2:19 PM (IST) Mar 13, 2018
योगी जी संत है, उनके दिल में संप्रदाय को लेकर किसी तरह की कोई दुर्भावना नहीं है-धर्मदास
-
2:16 PM (IST) Mar 13, 2018
इस्लामिक कॉन्फ्रेंस में पीएम का बयान सराहनीय- मदनी
-
2:15 PM (IST) Mar 13, 2018
अयोध्या विवाद पर कोर्ट को जल्द फैसला लेना चाहिए- महमूद मदनी
-
2:12 PM (IST) Mar 13, 2018
2019 चुनाव तक सुनवाई टालना सही नहीं- महमूद मदनी
-
2:12 PM (IST) Mar 13, 2018
2019 में मंदिर का दावा कोर्ट की अवमानना- खालिद रशीद
-
2:11 PM (IST) Mar 13, 2018
कोर्ट का फैसला जो भी हो भाईचारा बना रहेगा- महमूद मदनी
-
2:11 PM (IST) Mar 13, 2018
कटियार धार्मिक नेता नहीं, उन्हें धर्म पर बोलने का अधिकार नहीं- धर्मदास
-
2:11 PM (IST) Mar 13, 2018
राजनीति नहीं होती तो राममंदिर विवाद हल हो जाता- खालिद रशीद
-
2:10 PM (IST) Mar 13, 2018
अयोध्या विवाद में सुन्नी वक्फ बोर्ड कहां से आया?- धर्मदास
-
2:08 PM (IST) Mar 13, 2018
ये मसला किसी राजनीतिक वजह से जल्दी या देरी से नहीं होना चाहिए, कोर्ट को अपनी सुविधा के मुताबिक इस पर फैसला लेना चाहिए-मदनी
-
2:02 PM (IST) Mar 13, 2018
श्री श्री रविशंकर ने सीरिया को लेकर जो बयान दिया उससे हम सहमत नहीं है-खालिद राशिद
-
1:54 PM (IST) Mar 13, 2018
सलमान नदवी के साथ दुर्व्यहार नहीं हुआ- महमूद मदनी
-
1:54 PM (IST) Mar 13, 2018
राम मंदिर का मुद्दा बहुत जटिल और पुराना- महमूद मदनी
-
1:54 PM (IST) Mar 13, 2018
राम मंदिर पर साफ साफ कहना मुश्किल- महमूद मदनी
-
1:49 PM (IST) Mar 13, 2018
यह झूठ का विवाद है, यहां पर कोई झगड़ा नहीं है, हिंदू मुसलमान चाहते हैं कि अयोध्या में मंदिर बने, कुछ अराजक तत्व ऐसा नहीं चाहते-महंत धर्मदास
-
1:46 PM (IST) Mar 13, 2018
जोड़ने के लिए आनेवाली ताकतें कमजोर पड़ जाती हैं, तोड़नेवाली ताकतें भारी पड़ जाती है-मदनी
-
1:37 PM (IST) Mar 13, 2018
इंडिया टीवी संवाद में अगले मेहमान हैं मौलाना मेहमूद मदनी, महंत धर्मदास और ख़ालिद रशीद. अयोध्या में कैसे बनेगा राम मंदिर? राम मंदिर पर कैसे निकलेगा सुलह का रास्ता?
-
1:36 PM (IST) Mar 13, 2018
मोहम्मद आज़म ख़ान ने पार्टी के साथ मुसलमानों को जोड़ा कम भगाया ज़्यादा- अमर सिंह
-
1:34 PM (IST) Mar 13, 2018
समाजवादी पार्टी मुसलमानों का तुष्टिकरण करती है- अमर सिंह
-
1:34 PM (IST) Mar 13, 2018
समाजवादी पार्टी नमाज़वादी पार्टी है- अमर सिंह
-
1:31 PM (IST) Mar 13, 2018
मेरे सच बोलने को चाटुकारिता कहा गया- अमर सिंह
-
1:31 PM (IST) Mar 13, 2018
संघ के लोगों की काम की मैं सराहना करता हूं- अमर सिंह
-
1:30 PM (IST) Mar 13, 2018
फूलपुर और गोरखपुर में कम वोट पड़े हैं जिससे हार का डर है- अमर सिंह
-
1:25 PM (IST) Mar 13, 2018
मोदी अपने आप में स्टार हैं, उन्हें किसी बॉलीवुड स्टार की ज़रुरत नही- अमर सिंह
-
1:23 PM (IST) Mar 13, 2018
अमिताभ बच्चन के साथ अगर सद्भावना नही है तो दुर्भावना भी नहीं- अमर सिंह
-
1:22 PM (IST) Mar 13, 2018
जया बच्चन को अंगुली पकड़कर मैं समाजवादी पार्टी में लाया- अमर सिंह
-
1:20 PM (IST) Mar 13, 2018
नरेश अग्रवाल राम गोपाल यादव के दाहिने हाथ थे- अमर
-
1:19 PM (IST) Mar 13, 2018
खिलजी व्यक्ति नहीं, एक प्रवृति है- अमर सिंह
-
1:19 PM (IST) Mar 13, 2018
उत्तर प्रदेश में कोई पूंजी निवेश नहीं होगा- अमर सिंह
-
1:18 PM (IST) Mar 13, 2018
इन्वेस्टमेंट समिट में बदइंतज़ामी थी, उद्योगपतियों से खाने का कूपन मांगा गया- अमर सिंह
-
1:15 PM (IST) Mar 13, 2018
पोंटी चड्डा ने सभी को चड्डी पहनाई थी. योगी सरकार ने आभकारी विभाग में चल रही है घांघली दूर की है- अमर सिंह
-
1:13 PM (IST) Mar 13, 2018
जया बच्चन हेमा मालिनी की तरह जन नेता नहीं हैं- अमर सिंह
-
1:12 PM (IST) Mar 13, 2018
जब अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को कोई पहचानता नहीं था तब मैंने उन्हें पहचाना-अमर सिंह
-
1:11 PM (IST) Mar 13, 2018
नरेश अग्रवाल ने मोदी को तेली, मदारी जैसे शब्द कहे थे लेकिन मोदी जी का दिल विशाल है- अमर सिंह
-
1:09 PM (IST) Mar 13, 2018
आज़म ख़ान को मैंने पार्टी (सपा) से निकलवाया था. बाद में उन्होंने मुझे पार्टी से निकलवाया- अमर सिंह
-
1:06 PM (IST) Mar 13, 2018
नरेश अग्रवाल ने जिस तरह से महिला (जया बच्चन) के बारे में टिप्पणी की उसकी उनसे अपेक्षा है- अमर सिंह
-
1:05 PM (IST) Mar 13, 2018
नरेश अग्रवाल के रोम रोम को जानता हूं- अमर सिंह
-
1:02 PM (IST) Mar 13, 2018
सभी मुसलमान आतंकवादी नहीं होते लेकिन ज़्यादातर आतंकवादी मुसलमान होते हैं- अमर सिंह
-
12:58 PM (IST) Mar 13, 2018
धोखा खाना कहना ग़लत है क्योंकि धोखा देने वाला भी कुछ देता ही है- अमर सिंह
-
12:56 PM (IST) Mar 13, 2018
-
12:53 PM (IST) Mar 13, 2018
इंडिया टीवी संवाद में अगले मेहमान हैं अमर सिंह. योगी सरकार को अमर सिंह के कितने नंबर ? अखिलेश राज अच्छा था या योगी राज ?
-
12:51 PM (IST) Mar 13, 2018
योगी जी की पूरे देश में लोकप्रियता है, वह जहां भी जाते हैं वहां कमल खिलता है- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:50 PM (IST) Mar 13, 2018
राम भक्त होने के नाते मैं अयोध्या में राम मंदिर चाहता हूं- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:49 PM (IST) Mar 13, 2018
सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आने के पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य नहीं हो सकता- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:48 PM (IST) Mar 13, 2018
नकल रोकने की दिशा में क़दम उठाने की वजह से कुछ लाख छात्रों को परीक्षा छोड़नी पड़ी लेकिन हमारा प्रयास नक़ल को रोकना है- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:45 PM (IST) Mar 13, 2018
योगी और केशव प्रसाद के बीच दूध और चीनी जैसा रिश्ता है- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:43 PM (IST) Mar 13, 2018
हमारे शासनकाल में दंगे नही हुए, आपराधिक घटनाएं हुई हैं- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:42 PM (IST) Mar 13, 2018
नरेश अग्रवाल को पार्टी में शामिल करना पार्टी नेतृत्व का फ़ैसला है और हम इसका स्वागत करते हैं- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:41 PM (IST) Mar 13, 2018
जो हमारी पार्टी में आएगा उसे पार्टी की विचारधारा का पालन करना होगा, हम महिलाओं का सम्मान करते हैं- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:39 PM (IST) Mar 13, 2018
हमने नहीं कहा कि राज्य से अपराध एकदम ख़त्म हो गया लेकिन हम अपराध ख़त्म करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:37 PM (IST) Mar 13, 2018
पुलिस एनकाउंटर में अपराधी मारे गए होंगे लेकिन हमारा उद्देश्य राज्य को अपराध मुक्त बनाना है- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:36 PM (IST) Mar 13, 2018
मोदी के 2019 के विजय रथ को रोकने की साजिश करने वालों को निराशा हाथ लगेगी- केशव प्रसाद मौर्य़
-
12:35 PM (IST) Mar 13, 2018
विकास के मुद्दे पर जनता का समर्थन हमारी पार्टी के साथ है- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:34 PM (IST) Mar 13, 2018
मेरी प्राथमिकता मेरे कार्यकर्ता है- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:33 PM (IST) Mar 13, 2018
मेट्रो चलाने और एक्सप्रेस वे बनाने से राज्य के 22 करोड़ लोगों का भला नहीं होगा- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:31 PM (IST) Mar 13, 2018
किसान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:30 PM (IST) Mar 13, 2018
अखिलेश यादव और मायावती जी के पास कोई मुद्दा नहीं है- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:29 PM (IST) Mar 13, 2018
उप-चुनाव में हम जीत का हार पहनने वाले हैं, जीत का अंतर कम हो सकता है लेकिन जीतेंगे हम- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:25 PM (IST) Mar 13, 2018
फूलपुर में कल विकास का फूल खिलेगा, गोरखपुर में भी खिलेगा- केशव प्रसाद मौर्य
-
12:22 PM (IST) Mar 13, 2018
इंडिया टीवी संवाद में अगले मेहमान हैं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य. चर्चा का विषय है-एसपी-बीएसपी की दोस्ती कितनी बड़ी चुनौती ?
-
12:18 PM (IST) Mar 13, 2018
योगी के मंत्रियों ने अब तक संपत्ति ब्यौरा नहीं दिया- अखिलेश प्रताप
-
12:16 PM (IST) Mar 13, 2018
उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने किसानो के कर्ज़ माफ़ किए- नरसिम्हा राव
-
12:13 PM (IST) Mar 13, 2018
कुछ अपराधियों को सत्ता का संरक्षण- अखिलेश प्रताप
-
12:13 PM (IST) Mar 13, 2018
योगीसरकार में पिछली सरकार से ज्यादा दंगे हुए- अखिलेश प्रताप
-
12:12 PM (IST) Mar 13, 2018
कर्जमाफी के नाम पर किसानों को गुमराह किया- अखिलेश प्रताप
-
12:12 PM (IST) Mar 13, 2018
बजट को लेकर भी योगी सरकार झूठ बोलती है- अखिलेश प्रताप
-
12:11 PM (IST) Mar 13, 2018
योगी सरकार के शीर्ष नेतृत्व का भी रिकॉर्ड खराब- अखिलेश प्रताप
-
12:11 PM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी रोजगार के नाम पर पकौड़ा बेचने की बात करती है- नरेश उत्तम
-
12:10 PM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी का फॉर्मूला 'नो गवर्मेंट, ऑनली इवेंट-अखिलेश प्रताप
-
12:09 PM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी नेता सुविधा के गोभक्त और राष्ट्रभक्त- अखिलेश सिंह
-
12:07 PM (IST) Mar 13, 2018
यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त- नरेश उत्तम
-
12:06 PM (IST) Mar 13, 2018
राज्य सरकार रोज़गार मुहैया करवाने में विफल रही- नरेश उत्तम
-
12:04 PM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी नेता अपने पर लगे मुक़दमें खुद हटवा रहे हैं-अखिलेश प्रताप सिंह
-
12:00 PM (IST) Mar 13, 2018
योगी सरकार अपने पराय के आधार पर एनकाउंटर करवाती है- अखिलेेश प्रताप सिंह
-
11:59 AM (IST) Mar 13, 2018
आज राज्य में अपराधी भाग रहे हैं-नरसिम्हा राव
-
11:58 AM (IST) Mar 13, 2018
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है-नरेश उत्तम
-
11:55 AM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी महिलाओं के सम्मान की बात करती है लेकिन उन्हीं के एक बड़े नेता ने एक महिला के लिए 50 करोड़ की गर्ल फ़्रेंड शब्द का प्रयोग किया- अखिलेश प्रताप सिंह
-
11:51 AM (IST) Mar 13, 2018
नरेश अग्रवाल को अपने अतीत का रवैया बदलना होगा--जीवीएल निरसिम्हा राव
-
11:50 AM (IST) Mar 13, 2018
हम राज्यसभा चुनाव अपने बलबूते पर जीत रहे हैं- जीवीएल निरसिम्हा राव
-
11:50 AM (IST) Mar 13, 2018
नेताओं की अपनी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होना मजबूरी बन गई है क्योंकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है -जीवीएल निरसिम्हा राव
-
11:40 AM (IST) Mar 13, 2018
इडिया टीवी संवाद में अगले मेहमान हैं नरेश उत्तम, अखिलेश प्रताप सिंह और जीवीएल निरसिम्हा राव. चर्चा का विषय है योगी सरकार की अग्निपरीक्षा पास या फ़ेल?
-
11:38 AM (IST) Mar 13, 2018
योगी सरकार जिस तरह से काम कर रही है, हम चाहते हैं कि वो वैसे ही करती रहे, तभी हमारी सरकार आएगी-अखिलेश यादव
-
11:37 AM (IST) Mar 13, 2018
कोई भी एक्सप्रेस वे, मेट्रो जैसे विषय पर बहस नहीं करना चाहता, सबको हमारे पारिवारिक विवाद में दिलचस्पी है-अखिलेश यादव
-
11:33 AM (IST) Mar 13, 2018
जेवर और आगरा में एयरपोर्ट बनवाना चाहता था लेकिन केंद्र सरकार ने NOC नही दी-अखिलेश यादव
-
11:31 AM (IST) Mar 13, 2018
जिस सोलर प्लांट का उद्घाटन कल प्रधानमंत्री मोदी ने किया वो हमारी सरकार ने लगवाया था-अखिलेश यादव
-
11:30 AM (IST) Mar 13, 2018
घर केंद्र सरकार से घर मिले होंगे, राज्य सरकार ने नहीं बनाए-अखिलेश यादव
-
11:29 AM (IST) Mar 13, 2018
बिना बालू, बिना सिमेंट के घर नहीं बन सकते-अखिलेश यादव
-
11:28 AM (IST) Mar 13, 2018
राज्य में बालू नहीं मिल रही फिर योगी सरकार ने कैसे ग़रीबों के लिए 11 लाख घर बना दिए?-अखिलेश यादव
-
11:26 AM (IST) Mar 13, 2018
समाजवादी पार्टी ने राज्य ने सबसे ज्यादा पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क बनाया-अखिलेश यादव
-
11:25 AM (IST) Mar 13, 2018
नेताजी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया और उनके भरोसे पर ख़रा उतर कर दिखाया-अखिलेश यादव
-
11:24 AM (IST) Mar 13, 2018
पार्टी अध्यक्ष मैं ज़रुर हूं लेकिन पार्टी आज भी नेता जी की है-अखिलेश यादव
-
11:23 AM (IST) Mar 13, 2018
2022 में शिवपाल यादव को राज्यसभा का टिकट दे दूंगा-अखिलेश यादव
-
11:22 AM (IST) Mar 13, 2018
हमारा परिवार टूटा नही है, होली पर सबसे मिला-अखिलेश यादव
-
11:21 AM (IST) Mar 13, 2018
हिंदू और राष्ट्रवाद पर योगी ओशो का ज्ञान न दें-अखिलेश यादव
-
11:20 AM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी ने जनता को बहका कर कर चुनाव जीते हैं-अखिलेश यादव
-
11:19 AM (IST) Mar 13, 2018
त्रिपुरा में बीजेपी क्या गौ-मांस पर पाबंदी लगाएगी?-अखिलेश यादव
-
11:16 AM (IST) Mar 13, 2018
मैं बैकवर्ड हिंदू हूं और इस पर गर्व है-अखिलेश यादव
-
11:16 AM (IST) Mar 13, 2018
एक मुख्यमंत्री ने हमें सांप-छछूंदर कहा, हमने कहा होता तो मीडिया आग लगा देता-अखिलेश यादव
-
11:14 AM (IST) Mar 13, 2018
मांस का निर्यात बंद नहीं किया बल्कि निर्यात बढ़ा है-अखिलेश यादव
-
11:12 AM (IST) Mar 13, 2018
मीडिया राज्य में हो रही हिंसा की घटनाएं नहीं दिखा रहा है-अखिलेश यादव
-
11:11 AM (IST) Mar 13, 2018
दंगों के मामलो में होम डिपार्टमेंट के आंकड़े निकाले जाने चाहिए-अखिलेश यादव
-
11:10 AM (IST) Mar 13, 2018
दंगों के केस कौन वापस करवा रहा है?-अखिलेश यादव
-
11:08 AM (IST) Mar 13, 2018
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट फ़ैसला करेगी-अखिलेश यादव
-
11:07 AM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी के लोग राम मंदिर के मामले में कोर्ट का फ़ैसला मानने को तैयार नहीं हैं-अखिलेश यादव
-
11:06 AM (IST) Mar 13, 2018
वृंदावन में सबसे बड़े मंदिर का शिलन्यास मैंने किया, मथुरा-वृंदावन में दो हज़ार करोड़ की सड़क बनवाई-अखिलेश यादव
-
11:05 AM (IST) Mar 13, 2018
जाति-धर्म के नाम पर बीजेपी समाज को बांट रही है-अखिलेश यादव
-
11:04 AM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी ये तय नहीं कर सकती कि मैं किस भगवान की पूजा करुं और किसकी नहीं-अखिलेश यादव
-
11:03 AM (IST) Mar 13, 2018
मुझे हिंदू विरोधी कहा जाता है लेकिन मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं-अखिलेश यादव
-
11:03 AM (IST) Mar 13, 2018
नेताजी हमेशा हनुमान भगवान की पूजा के बाद काम शुरु करते थे-अखिलेश यादव
-
11:02 AM (IST) Mar 13, 2018
मैं व्रत रखता हूं लेकिन इसका प्रचार नहीं करता-अखिलेश यादव
-
11:01 AM (IST) Mar 13, 2018
मेरे शासन काल में भी थाने में जन्माष्टमी मनाई जाती थी-अखिलेश यादव
-
11:00 AM (IST) Mar 13, 2018
योगी सरकार एक साल में कोई एक ऐसा काम गिना दे जिससे जनता का भला हुआ हो-अखिलेश यादव
-
10:58 AM (IST) Mar 13, 2018
योगी सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है-अखिलेश यादव
-
10:58 AM (IST) Mar 13, 2018
राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, योगी सरकार ने कर्ज़ माफ़ी की बात की थी लेकिन हुआ कुछ नहीं-अखिलेश यादव
-
10:57 AM (IST) Mar 13, 2018
यूरोप की तरह ओपन बुक परीक्षा होनी चाहिए, इससे नक़ल रुकेगी-अखिलेश यादव
-
10:55 AM (IST) Mar 13, 2018
परीक्षा में अगर किसी से कुछ पूछ लिया उसे नक़ल नहीं कहा जा सकता-अखिलेश यादव
-
10:55 AM (IST) Mar 13, 2018
चूंकि नौकरी दे नहीं सकते इसलिए छात्रों को पास ही नहीं होने दे रहे हैं-अखिलेश यादव
-
10:54 AM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी के नेता के घर में बीजेपी के नेता छात्रों को नक़ल करवा रहा था-अखिलेश यादव
-
10:53 AM (IST) Mar 13, 2018
योगी सरकार ने हमारे कई विकास कार्य रोक दिए-अखिलेश यादव
-
10:52 AM (IST) Mar 13, 2018
डिफ़ेस कॉरिडोर के लिए पैसा नहीं मिला-अखिलेश यादव
-
10:52 AM (IST) Mar 13, 2018
गोरखपुर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से जो बच्चे मरे उनका पोस्टमर्टम नहीं कराया गया-अखिलेश यादव
-
10:51 AM (IST) Mar 13, 2018
योगी सरकार हमारी तरह एक्सप्रेस वे बनाकर दिखाए-अखिलेश यादव
-
10:50 AM (IST) Mar 13, 2018
अखिलेश यादव ने राज्य में क़ानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा, कहा झूठे आंकड़ों से लोगों को गुमराह किया जा रहा है
-
10:48 AM (IST) Mar 13, 2018
हमारी सरकार के डायल 100 कार्यक्रम को बहुत एवार्ड मिले, दूसरे राज्य इसकी नक़ल कर रहे हैं-अखिलेश यादव
-
10:46 AM (IST) Mar 13, 2018
योगी सरकार के पहले भी हमारे शासन में भी राज्य में पूंजी निवेश हुआ था, इंवेस्टर समिट में उद्योगपतियों ने भी अपने भाषण में ये बात कही-अखिलेश यादव
-
10:43 AM (IST) Mar 13, 2018
उत्तर प्रदेश में बदलाव आया ज़रुर है, काम नहीं हो रहा, मज़दूर बेरोज़गार घूम रहे हैं, ये है बदलाव-अखिलेश यादव
-
10:42 AM (IST) Mar 13, 2018
मैं हिंदू हूं लेकिन दकियनूसी नहीं बल्कि प्रगतिशील हिंदू हूं-अखिलेश यादव
-
10:41 AM (IST) Mar 13, 2018
पूजा ज़रुर करता हूं लेकिन अंगूठियां, ताबीज़ वगैरह नहीं पहनता-अखिलेश यादव
-
10:39 AM (IST) Mar 13, 2018
मैं विकास का रास्ता नहीं छोड़ सकता, हां इसके लिए जो करना पड़ेगा वो ज़रुर करुंगा-अखिलेश यादव
-
10:38 AM (IST) Mar 13, 2018
केन्द्र सरकार ने यूपी का बिजली का कोटा आज तक नहीं बढ़ाया-अखिलेश यादव
-
10:37 AM (IST) Mar 13, 2018
जब हम विकास की बात कर रहे थे तब बीजेपी कब्रिस्तान की बात कर रही थी-अखिलेश यादव
-
10:36 AM (IST) Mar 13, 2018
सरकार ने समाजवादी पार्टी के विकास कार्य को आगे नहीं बढ़ाया-अखिलेश यादव
-
10:34 AM (IST) Mar 13, 2018
अगर प्रदेश सरकार ने काम किया होता तो फ़ूलपुर और गोरखपुर उप-चुनाव में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री को गांव-गांव में सभाएं क्यों करनी पड़ी-अखिलेश यादव
-
10:31 AM (IST) Mar 13, 2018
नरेश अग्रवाल राज्य सभा चुनाव तक बीजेपी में रहेंगे, उसके बाद शायद उनके ख़िलाफ़ कुछ हो-अखिलेश यादव
-
10:30 AM (IST) Mar 13, 2018
हम राज्यसभा का टिकट एक ही व्यक्ति को दे सकते थे. हमने टिकट जया बच्चन को देने का फ़ैसला किया-अखिलेश यादव
-
10:28 AM (IST) Mar 13, 2018
नेता जी ने भी गठबंधन किया था (बसपा से). अगर आज हमने फिर बसपा से गठबंधन कर लिया तो क्या ग़लत किया-अखिलेश यादव
-
10:26 AM (IST) Mar 13, 2018
मैंने मायावती को हमेशा को बुआ कहकर संबोधित किया, उनका सम्मान किया है-अखिलेश यादव
-
10:25 AM (IST) Mar 13, 2018
बीजेपी ने देश में हर पार्टी को तोड़ने का काम किया-अखिलेश यादव
-
10:24 AM (IST) Mar 13, 2018
उप-चुनाव के लिए सपा और बसपा के गठबंधन से अन्य पार्टियां घबरा रही हैं-अखिलेश यादव
-
10:23 AM (IST) Mar 13, 2018
मायावती के साथ गठबंधन उप-चुनाव के लिए है-अखिलेश यादव
-
10:21 AM (IST) Mar 13, 2018
साइकिल पर बहुत से लोगों को बैठाया जा सकता-अखिलेश यादव
-
10:07 AM (IST) Mar 13, 2018
कुछ ही देर में इंडिया टीवी संवाद में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा योगी सरकार के कामकाज पर करेंगे सवाल जवाब.