1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी का बिहार दौरा शुरू, लोगों को मिलेगी योजनाओं की सौगात

पीएम मोदी का बिहार दौरा शुरू, लोगों को मिलेगी योजनाओं की सौगात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 25, 2015 11:07 am IST,  Updated : Jul 25, 2015 10:24 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर से रैली कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का चुनावी बिगुल बजा दिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पहला

MODI BIHAR

विकास, सड़क और कारखानों की जगह सांप और जहर की बात हो रही है-

पीएम ने कहा, ' जहां विकास, सड़क और कारखानों की बात होनी चाहिए वहां सांप और जहर की बात हो रही है। कौन सांप है और कौन जहर है ये तुम दोनों का अंदरूनी मामला है। इसे कमरे में बैठकर तय कर लो लेकिन बिहार की जनता को तो जहर पीने पर मजबूर मत करो। बिहार की जनता को पानी चाहिए। उसे सांप और जहर की पहेली में मत उलझाओ।'

पीएम मोदी ने बिहार की जनता से किए चुनावी वादे-

  1. बिहार में 24 घंटे बिजली का वादा करता हूं।
  2. शिक्षा, रोजगार के लिए एनडीए को मौका दें, 60 महीने में बिहार के सपने पूरा करूंगा।
  3. समृद्ध बिहार के हमारे सपने के मद्देनजर हम राज्य को 50,000 करोड़ रूपए से अधिक राशि का एक बड़ा पैकेज देंगे।

इन कार्यक्रमो को दिखाई हरि झण्डी-

  1. 76,000 करोड़ रुपए की लागत वाली 'दीन दायाल ग्राम ज्योति योजना' का शुभारंभ।
  2. 10,000 करोड़ रपए की लागत वाली 'जगदीशपुर-हल्दिया' गैस पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत।

अगली स्लाइड में देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।