बागपत: नई दिल्ली में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन और खुली जीप में रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बागपत में एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने देश के पहले स्मार्ट हाइवे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। यह देश का पहला ऐसा एक्स्प्रेसवे है जहां सोलर एनर्जी के जरिए बिजली मिलेगी। बागपत में जनता को संबोधित करते हुए एक तरफ तो प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आइए, जानते हैं बागपत में प्रधानमंत्री ने जनता से क्या-क्या कहा:
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- देश के साथ धोखा करने वाले NDA में जनता का विश्वास देखकर परेशान हो रहे हैं: बागपत में PM मोदी
देश के साथ धोखा करने वाले NDA में जनता का विश्वास देखकर परेशान हो रहे हैं: बागपत में PM मोदी
नई दिल्ली में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन और खुली जीप में रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागपत पहुंच गए हैं। बागपत में प्रधानमंत्री ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे...
Live Updates: जानें, आज PM मोदी से जुड़ी हर खबर के बारे में
-
1:49 PM (IST) May 27, 2018
आप सभी के सहयोग से श्रेष्ठ भारत का हमारा संकल्प और मजबूत होकर रहेगा: बागपत में पीएम मोदी
-
1:45 PM (IST) May 27, 2018
जिन्होंने 70 साल देश के साथ छल किया, धोखा दिया वे अब एनडीए सरकार पर जनता का भरोसा देखकर परेशान हो रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
1:45 PM (IST) May 27, 2018
यह भी कांग्रेस कल्चर रहा है कि वे प्लान तो बनाते थे लेकिन वह ठीक से न काम कर पाते थे न ज्यादा दिनों तक चल पाते थे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
1:45 PM (IST) May 27, 2018
-
1:44 PM (IST) May 27, 2018
-
1:44 PM (IST) May 27, 2018
देश के हर गांव को इंटरनेट से जोड़ने का काम तेजी से जारी है। मैं यूपी के गन्ना किसानों को कहना चाहता हूं कि सरकार उनकी दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है: बागपत में पीएम मोदी
-
1:39 PM (IST) May 27, 2018
देश के हर गांव को इंटरनेट से जोड़ने का काम तेजी से जारी है। मैं यूपी के गन्ना किसानों को कहना चाहता हूं कि सरकार उनकी दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है: बागपत में पीएम मोदी
-
1:38 PM (IST) May 27, 2018
आज देश के लोग देख रहे हैं कि अपने सियासी फायदे के लिए ये लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी खुलेआम झूठ बोल जाते हैं। चाहे दलितों पर अत्याचार से जुड़े कानून की बात हो या फिर आरक्षण की बात, झूठ बोलकर, अफवाह फैलाकर ये लोगों को भ्रमित करने की साजिश करते रहे हैं: बागपत में PM मोदी
-
1:33 PM (IST) May 27, 2018
हमारी सरकार ग्रामोदय से भारतोदय की अवधारणा पर काम कर रही हैं: बागपत में प्रधानमंत्री मोदी
-
1:32 PM (IST) May 27, 2018
-
1:32 PM (IST) May 27, 2018
-
1:29 PM (IST) May 27, 2018
गरीबों और पिछड़ों के लिए कोई भी काम किया जाता है तो कांग्रेस उसमें रोड़े अटकाने लगती हैं। उन्हें देश का विकास मजाक लगता है। हमारी सरकार जब मुफ्त में महिलाओं को गैस कनेक्शन देती है तो कांग्रेस उसका मजाक उड़ाती है: बागपत में पीएम मोदी
-
1:27 PM (IST) May 27, 2018
हम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भी निरंतर काम कर रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने देश में साढ़े 7 करोड़ शौचालय हो या फिर उज्जवला योजना के तहत दिए गए 4 करोड़ गैस कनेक्शन, इन्होंने महिलाओं के जीवन को आसान बनाने का काम किया है: बागपत में पीएम मोदी
-
1:27 PM (IST) May 27, 2018
आज मुद्रा लोन में आधे से अधिक लोन दलित और पिछड़ों को मिला है। दलितो और आदिवासियों पर होनेवाले अत्याचार के कानून को हमने और कड़ा किया है: बागपत में पीएम मोदी
-
1:23 PM (IST) May 27, 2018
हमारी सरकार की रफ्तार का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कांग्रेस सरकार जहां अपने चार साल में सिर्फ 59 पंचायतें ही ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ पाई, वहीं हमने एक लाख से अधिक पंचायतों को ऑपटिकल फाइबर से जोड़ दिया है: बागपत में प्रधानमंत्री मोदी
-
1:22 PM (IST) May 27, 2018
यूपी में आगे से कोई अपराध नहीं करेंगे अपराधी ऐसी शपथ लेने लगे हैं। अब अपराधियों के सारे रास्ते योगी आदित्यनाथ और मनोहर लाल खट्टर ने बंद कर दिए हैं: बागपत में पीएम मोदी
-
1:21 PM (IST) May 27, 2018
-
1:21 PM (IST) May 27, 2018
-
1:21 PM (IST) May 27, 2018
4 साल पहले एक दिन में 12 किलोमीटर हाईवे का निर्माण होता था, आज यह बढ़कर 27 किलोमीटर प्रतिदिन हो गया है: बागपत में पीएम मोदी
-
1:20 PM (IST) May 27, 2018
काम कैसे होता है मेरा देश 4 सालों से अनुभव कर रहा है। जहां-जहां ट्रांसपॉर्ट की ये सुविधाएं खड़ी की जा रही हैं, वहां-वहां नए उद्योगों के अवसर भी तैयार किए जा रहे हैं: बागपत में पीएम मोदी
-
1:19 PM (IST) May 27, 2018
जल्द ही मालवाहक जहाज उत्तर प्रदेश में सामान पहुंचाने का काम करेंगे। इस वर्ष के बजट में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 5 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत लगभग 35 हज़ार किलोमीटर हाईवे बनाए जा रहे हैं: पीएम मोदी
-
1:14 PM (IST) May 27, 2018
चार वर्ष पहले तक जहां एक दिन में सिर्फ 12 किलोमीटर हाईवे बनते थे, आज लगभग 27 किलोमीटर हाईवे बनाए जा रहे हैं: बागपत में प्रधानमंत्री मोदी
-
1:10 PM (IST) May 27, 2018
जिस रफ़्तार से ये 9 किलोमीटर की सड़क बनी है उसी रफ़्तार से मेरठ तक इस पूरे एक्सप्रेसवे का काम करके जल्द ही दूसरे चरण को भी जनता के लिए समर्पित किया जायेगा। एक्सप्रेसवे बन जाने से अब दिल्ली में गाड़ियों का आना कम हो जाएगा और गाड़ियां बाहर से बाहर ही निकल जाएंगी: प्रधानमंत्री मोदी
-
1:08 PM (IST) May 27, 2018
-
1:08 PM (IST) May 27, 2018
दिल्ली में जाम के साथ प्रदूषण भी एक बड़ी समस्या है। हमारी सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए हमारी सरकार ने दिल्ली के चारो ओर एक्प्रेसवे का घेरा बनाने का निर्णय लिया: बागपत में PM मोदी
-
1:07 PM (IST) May 27, 2018
कहीं कोई रुकावट नहीं, एक से एक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, कंक्रीट के साथ हरियाली का भी मेल: बागपत में PM नरेंद्र मोदी
-
1:07 PM (IST) May 27, 2018
-
1:06 PM (IST) May 27, 2018
आज जब इस नई सड़क पर चलने का अवसर मुझे मिला तो मैंने अनुभव किया कि 14 लेन का सफर दिल्ली-NCR के लोगों के जीवन को कितना सुगम बनाने वाला है: बागपत में PM नरेंद्र मोदी
-
1:05 PM (IST) May 27, 2018
आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 4 साल पूरे होने पर आपका यह प्रधानसेवक फिर आपके सामने नतमस्तक है: बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
1:01 PM (IST) May 27, 2018
मई की इस दोपहर में आप सबका आना इस बात का गवाह है कि 4 साल में हमारी सरकार देश को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रही है: बागपत में पीएम मोदी
-
1:00 PM (IST) May 27, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया।
-
12:33 PM (IST) May 27, 2018
हम ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को ग्रीन हाईवे में तब्दील करेंगे। इस हाईवे पर हमारी संस्कृति और इतिहास की भी झलक देखने को मिलेगी: नितिन गडकरी
-
12:33 PM (IST) May 27, 2018
एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर में 25% प्रदूषण कम होने का अनुमान: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
-
12:32 PM (IST) May 27, 2018
केवल 500 दिनों में बनकर तैयार हुआ है ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे: बागपत में नितिन गडकरी
-
12:21 PM (IST) May 27, 2018
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर जनता को संबोधित कर रहे हैं कंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी।
-
12:19 PM (IST) May 27, 2018
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक भी पीएम मोदी के साथ बागपत में मौजूद।
-
12:14 PM (IST) May 27, 2018
बागपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद।
-
12:14 PM (IST) May 27, 2018
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए बागपत पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
-
11:37 AM (IST) May 27, 2018
आशा करता हूं कि ईद का त्योहार हमारे समाज में सद्भाव के बंधन को और मजबूती प्रदान करेगा। सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं: 'मन की बात' में नरेंद्र मोदी
-
11:37 AM (IST) May 27, 2018
मुझे विश्वास है कि सभी लोग ईद को पूरे उत्साह से मनाएंगे। इस अवसर पर बच्चों को विशेष तौर पर अच्छी ईदी भी मिलेगी: 'मन की बात' में नरेंद्र मोदी
-
11:37 AM (IST) May 27, 2018
-
11:36 AM (IST) May 27, 2018
-
11:36 AM (IST) May 27, 2018
-
11:35 AM (IST) May 27, 2018
यह वीर सावरकर ही थे, जिन्होंने निर्भीक होकर लिखा था कि 1857 में जो कुछ भी हुआ, वह कोई विद्रोह नहीं था बल्कि आजादी की पहली लड़ाई थी: 'मन की बात' में पीएम नरेंद्र मोदी
-
11:35 AM (IST) May 27, 2018
इस मई महीने की याद एक और बात से भी जुड़ी है और वो है वीर सावरकर की बात: 'मन की बात' में पीएम नरेंद्र मोदी
-
11:22 AM (IST) May 27, 2018
-
11:21 AM (IST) May 27, 2018
-
11:20 AM (IST) May 27, 2018
16 साल की शिवांगी पाठक नेपाल की तरफ से एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय लड़की बनीं। बेटी शिवांगी को हार्दिक बधाई: 'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
11:18 AM (IST) May 27, 2018
कभी-कभी चिंता होती है कि हमारे ये पारंपरिक खेल खो न जाएं। हमें इनको खोने से बचाना है: 'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी
-
11:18 AM (IST) May 27, 2018
कई बच्चे जो शर्मीले होते हैं, वे खेलते समय चंचल हो जाते हैं। पारंपरिक खेलों से हमारी एकाग्रता बढ़ती है: 'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी
-
11:15 AM (IST) May 27, 2018
-
11:14 AM (IST) May 27, 2018
फिल्म से जुड़े लोग हों, स्पोर्ट्स से जुड़े लोग हों या देश के आम-जन, सेना के जवान हों, स्कूल टीचर हों, चारों तरफ एक ही गूंज सुनाई दे रही है- 'हम फिट तो इंडिया फिट': 'मन की बात' में PM नरेंद्र मोदी
-
11:10 AM (IST) May 27, 2018
अक्षरधाम पहुंचा PM मोदी का काफिला, अब बागपत के लिए भरेंगे उड़ान। बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री।
-
11:09 AM (IST) May 27, 2018
-
11:08 AM (IST) May 27, 2018
सेंस ऑफ अडवेंचर कौन नहीं जानता है। अगर हम मानव जाति की विकास यात्रा देखें तो किसी न किसी अडवेंचर की कोख में ही प्रगति पैदा हुई है। विकास अडवेंचर की गोद में ही तो जन्म लेता है: 'मन की बात' में PM नरेंद्र मोदी
-
11:07 AM (IST) May 27, 2018
यह विश्व में अपने आप में एक पहली घटना है: 'मन की बात' में पीएम मोदी
-
11:07 AM (IST) May 27, 2018
इस दल ने विभिन्न महासागरों और कई समुद्रों में यात्रा करते हुए लगभग बाईस हजार न्यूटिकल माइल्स की दूरी तय की है : 'मन की बात' में पीएम मोदी
-
11:07 AM (IST) May 27, 2018
नौसेना की 6 महिला कमांडरों का एक दल पिछले कई महीनों से समुद्र की यात्रा पर था : 'मन की बात' में पीएम मोदी
-
11:03 AM (IST) May 27, 2018
प्रधानमंत्री ने हाथ के इशारे से महिला को पीछे जाने के लिए कहा।
-
11:01 AM (IST) May 27, 2018
बैरिकेटिंग तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंची महिला, सुरक्षाकर्मियों ने किया पीछे।
-
10:55 AM (IST) May 27, 2018
14 लेन का है दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे। पूरे एक्सप्रेसवे की लंबाई 82 किलोमीटर की होगी।
-
10:54 AM (IST) May 27, 2018
वापस मुड़ा पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला, एक्सप्रेसवे पर अभी भी लोगों की भारी भीड़।
-
10:48 AM (IST) May 27, 2018
पटपड़गंज से आगे निकला प्रधानमंत्री मोदी का काफिला।
-
10:40 AM (IST) May 27, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान भीड़ ने लगाए भारत माता की जय के नारे।
-
10:37 AM (IST) May 27, 2018
गर्मी के बावजूद एक्सप्रेसवे पर जुटी है भारी भीड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के साथ दौड़ रहे हैं लोग।
-
10:36 AM (IST) May 27, 2018
दिल्ली के निजामुद्दीन से गाजीपुर तक होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो।
-
10:35 AM (IST) May 27, 2018
रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी हैं।
-
10:34 AM (IST) May 27, 2018
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खुली जीप में रोड शो कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
-
10:12 AM (IST) May 27, 2018
प्रधानमंत्री सोनीपत के कुंडली से पलवल के बीच बने देश के पहले स्मार्ट और ग्रीन एक्सप्रेसवे का भी उद्घाटन करेंगे।
-
10:11 AM (IST) May 27, 2018
दिलचस्प बात यह है कि एक्सप्रेसवे बनने के बाद आप दिल्ली से मेरठ तक का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा कर सकेंगे।
-
10:11 AM (IST) May 27, 2018
उद्घाटन से पहले मोदी दिल्ली से मेरठ हाईवे पर खुली जीप में 6 किलोमीटर तक लंबा रोड शो भी करेंगे।
-
10:11 AM (IST) May 27, 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देश के पहले सोलर पॉवर से लैस हाइवे का उद्घाट करेंगे।