1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र के समूचे नगर निकायों में 1100 सीटों के साथ BJP शीर्ष पर

महाराष्ट्र के समूचे नगर निकायों में 1100 सीटों के साथ BJP शीर्ष पर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2018 06:31 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 06:31 pm IST

रविवार को हुए धुले नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 74 सीटों में से 50 पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ पार्टी 12 से अधिक नगर निकायों में अपने दम पर सत्ता में आई है।

BJP Supporters- India TV Hindi
BJP Supporters

मुंबई: धुले नगर निगम चुनाव में जीत के बाद सत्तारूढ़ भाजपा अन्य पार्टियों से आगे दिख रही है। समूचे महाराष्ट्र में 27 शहरी नगर निकायों में कुल 2,735 सीटों में से भाजपा की झोली में 1,100 सीटें आईं। इन सीटों पर अप्रैल 2015 के बाद से हुए चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार नगर निकाय चुनावों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना 499 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही।

रविवार को हुए धुले नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 74 सीटों में से 50 पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ पार्टी 12 से अधिक नगर निकायों में अपने दम पर सत्ता में आई है। कल्याण डोंबीवली नगर निगम एवं बृहन्मुंबई नगर निगम में वह शिवसेना के साथ सत्ता में है।

पिछले तीन साल में भाजपा ने लातूर, सोलापुर और सांगली नगर निकायों में कांग्रेस को शिकस्त दी और पुणे एवं पिंपरीचिंचवाड़ नगर निगमों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को हराया। समूचे राज्य में नगर निकायों में राकांपा के पास अब 264 सीटें हैं जबकि कांग्रेस के पास 439 सीटें हैं।

आंकड़ों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पास 38 सीटें हैं जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पास 26 सीटें हैं। शेष सीटों पर अन्य दलों और स्थानीय संगठनों का कब्जा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत