1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मनमोहन सिंह पर मोदी के बयान पर फिर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

मनमोहन सिंह पर मोदी के बयान पर फिर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2017 12:21 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 03:37 pm IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी के बयान को लेकर संसद में अभी भी गतिरोध बना हुआ है. आज संसद के निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को हंगामे के बीच दोपहर तक स्थगित कर दी गई।

lok sabha- India TV Hindi
lok sabha

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी के बयान को लेकर संसद में अभी भी गतिरोध बना हुआ है. आज संसद के निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को हंगामे के बीच दोपहर तक स्थगित कर दी गई। चार दिन के लंबे अवकाश के बाद बुधवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई। हंगामे के बीच चंद मिनटों में स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह पर दिए गए बयान को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेस के सदस्य मोदी से माफी की मांग कर रहे थे। 

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सदस्यों ने नवगठित राज्य के लिए पृथक उच्च न्यायालय की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया। उसके 10 मिनट बाद ही सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत