1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राम मंदिर पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा-राम को अयोध्या में क्यों बंद कर रहे हो

राम मंदिर पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा-राम को अयोध्या में क्यों बंद कर रहे हो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 27, 2018 10:36 am IST,  Updated : Nov 27, 2018 10:36 am IST

फारुख अब्दुल्ला ने राम मंदिर बनाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण क्यों होना चाहिए जबकि राम सर्वव्याप्त हैं और पूरी दुनिया के भगवान हैं।

राम मंदिर पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा-राम को अयोध्या में क्यों बंद कर रहे हो- India TV Hindi
राम मंदिर पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा-राम को अयोध्या में क्यों बंद कर रहे हो

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने साधु-संतों और वीएचपी पर निशाना साधा है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राम पूरी दुनिया के लिए हैं, उनको अयोध्या में क्यों बंद किया जा रहा है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब के विमोचन के मौके पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये लोग राम को पहचानते ही नहीं हैं।

फारुख अब्दुल्ला ने राम मंदिर बनाने पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण क्यों होना चाहिए जबकि राम सर्वव्याप्त हैं और पूरी दुनिया के भगवान हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि वो इस मामले में कोर्ट का आदेश मानेंगे, उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाया कि वो लोकतंत्र में सुप्रीम कोर्ट को दरकिनार करना चाहते है।

जेडीयू नेता पवन वर्मा ने जब फारुख अब्दुल्ला की बात का विरोध करते हुए सवाल खड़ा किया है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण क्यों नहीं होना चाहिए तब उन्होंने कहा कि ”अगर हिंदू वहां मंदिर चाहते हैं तो वहां मंदिर बनना चाहिए। सवाल ये नहीं है कि क्या मंदिर बनना चाहिए, सवाल ये हैं कि ये कैसे बनेगा। हिंसा से, आपकी सहमति से या कोर्ट के आदेश से।” 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत