लखनऊ: लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी (सपा) के रजत जयंति समारोह में एक बार फिर चाचा शिवपाल यादव और अखिलेश के बीच की दूरी साफ -साफ दिखाई दी। एक समय ऐसा भी आया जब शिवपाल ने अखिलेश की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे उनके समर्थक जावेद आबदी को धक्का देकर मंच से हटा दिया।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
शिवपाल ने अखिलेश समर्थक को दिया धक्का
मंच पर समाजवादी पार्टी के नेता जावेद आब्दी कविता पढ़र रहे थे- (नेता जी अगर आप चांद हैं तो अखिलेश यादव उसकी चांदनी है ....नेता जी अगर आप समंदर हैं तो अखिलेश उसकी गहराई हैं ..नेताजी अगर आप धरातल हैं तो अखिलेश उसकी चौड़ाई हैं .....नेता जी अगर आप समाजवादी पार्टी के होश हैं तो अखिलेश यादव उसके जोश हैं ...)
जावेद आबदी अखिलेश की तारीफ कर रहे थे इस बीच शिवपाल यादव मुलायम से मिले और उसके बाद सीधे माइक पर बोल रहे जावेद आबदी के पास गए, उन्हें धक्का मारा और माइक से हटाया। आब्दी को मंच से हटाने पर अखिलेश समर्थकों ने हुटिंग कर दी जिसके बाद शिवपाल फिर मंच पर आए और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दे डाली। जाहिर है मुलायम परिवार में चाचा भतीजे की कलह कम नहीं हुई है
देखिए अखिलेश की तारीफ कर रहे नेता को शिवपाल यादव ने कैसे धक्का देकर माइक से हटाया-
जबरदस्ती का मेल-मिलाप !
इससे पहले लालू यादव ने पार्टी में दोनो नेताओं के बीच सुलह कराने की कोशिश की। लालू यादव ने मंच पर अखिलेश और शिवपाल को गले लगवाया और हाथ उठवाकर एकजुटता का संदेश दिया। इतना ही नहीं, अखिलेश ने शिवपाल के पैर भी छुए और शिवपाल ने उन्हें आशीर्वाद दिया। लालू के साथ ही देवगौड़ा ने भी दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने की कोशिश की।
सिल्वर जुबली समारोह में समाजवादियों का झगड़ा
समाजवादी पार्टी के सिल्वर जुबली समारोह में शिवपाल का दर्द खुलकर सामने आया। शिवपाल ने भावुक भाषण देते हुए पूरे दम खम से अखिलेश पर निशाना साधा और कहा कि सरकार में काम करने वाले लोग उपेक्षित हैं। उन्होंने अखिलेश से कहा कि वह चाहे जितना अपमान कर लें, लेकिन उन्होंने भी पार्टी के लिए काफी काम किया है।
समाजवादी पार्टी में बनेगा भाईचारा ?
शिवपाल ने कहा, "चाहे जितना अपमान कर लो, बर्खास्त कर लो, लेकिन मैंने भी बहुत काम किया है।" उन्होंने अखिलेश से कहा, "मुख्यमंत्री जी मेरे विभाग में जितना काम हुआ, वह आपके विभाग में नहीं हुआ। मुख्यमंत्री जी मेरा अपमान कर लो और क्या चाहते हो मुझसे? जो भी मंगोंगे दे देंगे। मैंने भी बहुत संघर्ष किया है। मुझे कभी मुख्यमंत्री नहीं बनना।"
देखिए वीडियो-
‘कुछ लोग पार्टी की हालत खराब करने में लगे हैं’
अखिलेश यादव ने शिवपाल के आरोपों का खुलकर जवाब तो नहीं दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि कुछ लोग पार्टी की हालत खराब करने में लगे हैं। अखिलेश ने कहा कि राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि उनके मरने के बाद लोग उनकी सुनेंगे। इसी तरह जब समाजवादी पार्टी बिगड़ जाएगी तो लोग अखिलेश को याद करेंगे। मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कैबिनेट से चाचा शिवपाल सिंह यादव सहित चार मंत्रियों को बर्खास्त कर चुके अखिलेश यादव ने आज कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि उनके हाथ में तलवार थमायी जाए और फिर कहा जाए कि वह उसे चलायें नहीं।
‘हाथ में तलवार थमायी तो उसे कैसे ना चलाऊं’
अखिलेश ने यहां सपा के रजत जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति का नाम लेते हुए कहा, प्रजापति को कहेंगे कि हमें (आप) तलवार दे देते हो भेंट में और उधर कहते हो कि मैं तलवार ना चलाऊं। ऐसा कैसे हो सकता है।