1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी के चीन दौरे से बना सकारात्मक माहौल : वी.के. सिंह

मोदी के चीन दौरे से बना सकारात्मक माहौल : वी.के. सिंह

 Written By: IANS
 Published : May 21, 2015 05:12 pm IST,  Updated : May 21, 2015 05:13 pm IST

नई दिल्ली: विदेश राज्य मंत्री जनरल वी. के. सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे से भविष्य में भारत-चीन संबंध के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने में मदद मिली है।

मोदी के चीन दौरे से बना...- India TV Hindi
मोदी के चीन दौरे से बना सकारात्मक माहौल : वी.के. सिंह

नई दिल्ली: विदेश राज्य मंत्री जनरल वी. के. सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे से भविष्य में भारत-चीन संबंध के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने में मदद मिली है। समाचार चैनल 'आज तक' की ओर से आयोजित 'मंथन' सम्मेलन में सिंह ने कहा, "इस सकारात्मक माहौल से सीमा विवादों के समाधान में भी मदद मिलेगी।"

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न प्रधानमंत्री के चीन दौरे के कई सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

सिंह ने कहा, "कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। भविष्य के बारे में चर्चाएं की गई हैं। एक दोस्ताना माहौल तैयार हुआ है।"

सिंह ने कहा कि चीन भी भारत की तरह ही आतंकवाद के खतरे का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि चीन निश्चित रूप से भविष्य में भारत का साथ देगा।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जिस उद्देश्य से वहां गए थे, वह पूरा हुआ।"

पाकिस्तान के मुद्दे पर सिंह ने कहा, "भारत स्पष्ट रूप से यह कह चुका है कि आतंकवाद किसी राष्ट्र की नीति नहीं हो सकती। हमें आशा है कि उनके लिए संकेत साफ हैं।"

विदेश नीति के क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में उन्होंने कहा, "सरकार के एक साल के कार्यकाल के दौरान भारत को लेकर लोगों में विश्वास पैदा हुआ है।"

उन्होंने कहा, "हम एक व्यवस्थात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। यह होमियोपैथिक उपचार के जैसा है, जहां हम किसी बीमारी को जड़ से खत्म की कोशिश करते हैं।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।