1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का इस्तीफा मंजूर’

‘महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का इस्तीफा मंजूर’

 Reported By: PTI
 Published : Jul 03, 2019 06:51 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 06:51 pm IST

कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि चव्हाण के स्थान पर नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा एक या दो दिन में की जाएगी।

ashok chavan- India TV Hindi
ashok chavan

मुंबई: कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चव्हाण के स्थान पर नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा एक या दो दिन में की जाएगी।

नई दिल्ली में 29 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव एवं महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक हुई जिसमें चव्हाण सहित प्रदेश के पार्टी के नेता मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी की अब तक की सबसे खराब हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चव्हाण ने पद छोड़ने का अपना प्रस्ताव दोहराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत