1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शीतकालीन सत्र से पहले महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, उद्धव से मिलेंगे फडणवीस

शीतकालीन सत्र से पहले महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, उद्धव से मिलेंगे फडणवीस

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2015 11:07 pm IST,  Updated : Nov 10, 2015 11:07 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नाराज सहयोगियों को शांत करने की कोशिश में अगले महीने शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। बिहार चुनाव

महाराष्ट्र कैबिनेट का...- India TV Hindi
महाराष्ट्र कैबिनेट का होगा विस्तार, उद्धव से मिलेंगे CM

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नाराज सहयोगियों को शांत करने की कोशिश में अगले महीने शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। बिहार चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद सहयोगी दल अपनी आवाज उठा सकते है।

कैबिनेट का विस्तार करने से पहले फडणवीस शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलेंगे। शीतकालीन सत्र सात दिसंबर को नागपुर में शुरू होगा, उससे पहले कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

फडणवीस ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘मैं दीपावली के त्यौहार के बाद जल्द ही शिवसेना अध्यक्ष से मिलूंगा।’ इसी बीच राज्य के लोकनिर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटिल कहा कि वर्तमान मंत्रिपरिषद में 12 रिक्तियां हैं। उन्होंने कहा कि इन 12 रिक्तियों में से दो शिवसेना से भरी जाएंगी और चार छोटे सहयोगियों दलों से। बाकी सभी छह रिक्तियां भाजपा कोटे से भरी जाएंगी या दो को वैसे ही बनाए रखा जाएगा, इसपर फैसला मुख्यमंत्री लेंगे।

सूत्रों ने कहा कि ऐसी कम संभावना है कि फडणवीस एक बार में ही सभी रिक्तियों भरेंगे। भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी कैबिनेट में चार नए मंत्री शामिल कर सकती है और गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) राम शिन्दे को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे सकती है। नेता ने कहा, फडणवीस को हाल के उनके नई दिल्ली दौरे में कैबिनेट विस्तार के लिए पार्टी नेतृत्व से मंजूरी मिली थी।

भाजपा की ओर से संभावित नामों में पांडुरंग फंडुकर (विधान पार्षद), मंगलप्रभात लोढ़ा, चैनसुख संचेती और जयकुमार रावल (सभी विधायक) शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।