1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उद्धव ठाकरे ने कहा- 'तीन दलों की सरकार, सामने बड़ी चुनौती, सेटल होने में वक्त लगेगा'

उद्धव ठाकरे ने कहा- 'तीन दलों की सरकार, सामने बड़ी चुनौती, सेटल होने में वक्त लगेगा'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2019 05:23 pm IST,  Updated : Nov 29, 2019 05:23 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तीन पार्टियों की सरकार है सामने काफी चुनौती है।

Maharashtra CM Uddhav Thackeray PC- India TV Hindi
Maharashtra CM Uddhav Thackeray PC Image Source : ANI

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तीन पार्टियों की सरकार है सामने काफी चुनौती है। मैंने पहले घोषित नही किया था कि मैं सीएम बनूंगा लेकिन जिम्मेदारी आई तो मैं ज़िमेदारी से नहीं भाग सकता। उन्होंने कहा- 'अपने जीवन में 3 से 4 बार मंत्रालय आया हूं। लोग सीएम बोलते हैं तो इधर-उधर देखता हूं.. आदत नहीं है इस सब की.. थोड़ा वक्त लगेगा।' 

उन्होंने कहा-पत्रकारों को भी सरकार का नाक-कान-आंख होना चाहिए। हम पिछले सरकार में थे लेकिन समझ में नही आ रहा था हमारी भूमिका क्या है। लेकिन सिर्फ घोषणाओं से काम नहीं होता है, उसका अमल हो रहा है कि नहीं.. सरकार काम कर रही है कि नहीं.. ये आप लोग लोगों के बीच जाकर जांचें।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत