1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सूत्रों का दावा: महाराष्ट्र में भाजपा ने शुरू किया ऑपरेशन लोटस, इन्हें मिली बहुमत जुटाने की जिम्मेदारी

सूत्रों का दावा: महाराष्ट्र में भाजपा ने शुरू किया ऑपरेशन लोटस, इन्हें मिली बहुमत जुटाने की जिम्मेदारी

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 24, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 07:41 am IST

भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो पार्टी ने ऑपरेशन लोटस की जिम्मेदारी 4 बड़े नेताओं राधाकृष्ण विखे पाटिल, गणेश नाइक, नारायण राणे और बब्बन राव पांचपुते को सौंपी है।

Operation Lotus- India TV Hindi
BJP supporters celebrate after Devendra Fadnavis was elected as the Maharashtra Chief Minister for a second term Image Source : PTI

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह से ही सियासी घमासान मचा हुआ है। एक तरफ जहां शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगाते हुए अपने विधायकों को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने की रणनीति बनाने पर काम करना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने इसके लिए ऑपरेशन लोटस की शुरुआत की है।

भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो पार्टी ने ऑपरेशन लोटस की जिम्मेदारी 4 बड़े नेताओं राधाकृष्ण विखे पाटिल, गणेश नाइक, नारायण राणे और बब्बन राव पांचपुते को सौंपी है ताकि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान बहुमत के लिए संख्याबल तैयार किया जा सके। आपको बता दें कि इन 4 नेताओं में से राधाकृष्ण विखे पाटिल और नारायण राणे पहले कांग्रेस में थे तो वहीं बब्बन राव पांचपुते और गणेश नाइक एनसीपी से बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत