1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बहुमत साबित कर देगी फडणवीस सरकार: अठावले

बहुमत साबित कर देगी फडणवीस सरकार: अठावले

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2019 10:15 pm IST,  Updated : Nov 24, 2019 10:15 pm IST

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी वाद-विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को विश्वास जताते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार को अनेक विधायकों का समर्थन मिलेगा।

BJP- India TV Hindi
Chief Minister Devendra Fadanvis (R), Union Minister Piyush Goyal and others during BJP MLA meeting at Vasant Smruti, Mumbai,  Image Source : PTI

कानपुर। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी वाद-विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठावले ने रविवार को विश्वास जताते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार को अनेक विधायकों का समर्थन मिलेगा और वह बहुमत साबित कर लेगी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री आठवले ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि अनेक विधायक हमारे साथ आ जाएंगे।"

उन्होंने कहा कि किसी भी विधायक पर कोई दबाव नहीं है। वह अपनी मर्जी से हमारे साथ आ सकते हैं। उनका स्वागत किया जाएगा। अगली 30 नवंबर को फडणवीस सरकार अपना बहुमत साबित कर देगी। आठवले ने कहा कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस को सरकार गठन को लेकर जल्द फैसला लेना चाहिए था। महाराष्ट्र में किसान अपनी समस्याओं से परेशान है। वह एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी समस्याओं को दूर करे और आम जनता का भला करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत