1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल विधानसभा उपचुनाव: तृणमूल ने महेशतला में भारी बढ़त बनाई

बंगाल विधानसभा उपचुनाव: तृणमूल ने महेशतला में भारी बढ़त बनाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2018 01:04 pm IST,  Updated : May 31, 2018 01:04 pm IST

कांग्रेस समर्थित माकपा उम्मीदवार प्रवत चौधरी त्रिकोणीय मुकाबले में अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी से 6,000 से अधिक मतों से पीछे हैं। 2016 के विधानसभा चुनावों में माकपा उम्मीदवार शामिक लाहिरी तृणमूल की कस्तूरी दास से पीछे दूसरे स्थान पर रहे थे।

Maheshtala by election 2018 result: West Bengal TMC- India TV Hindi
बंगाल विधानसभा उपचुनाव: तृणमूल ने महेशतला में भारी बढ़त बनाई

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस महेशतला विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना में अपने प्रतिद्वंद्वियों से प्रभावशाली अंतर से आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी दूसरे व मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) तीसरे स्थान पर हैं।

सोमवार को हुए उपचुनाव में 11 दौर की मतगणना के बाद तृणमूल के उम्मीदवार दुलाल दास ने भाजपा के सुजीत कुमार घोष पर 35,000 से अधिक मतों के साथ बढ़त बना ली है।

कांग्रेस समर्थित माकपा उम्मीदवार प्रवत चौधरी त्रिकोणीय मुकाबले में अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी से 6,000 से अधिक मतों से पीछे हैं। 2016 के विधानसभा चुनावों में माकपा उम्मीदवार शामिक लाहिरी तृणमूल की कस्तूरी दास से पीछे दूसरे स्थान पर रहे थे।

माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। कस्तूरी दास के निधन के कारण उपचुनाव कराया गया है। दुलाल कस्तूरी दास के पति हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत