1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली में मनोज तिवारी के घर पर बड़ा हमला, 2 गिरफ्तार

दिल्ली में मनोज तिवारी के घर पर बड़ा हमला, 2 गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 01, 2017 07:40 am IST,  Updated : May 01, 2017 12:31 pm IST

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर देर रात हमला हुआ। करीब सवा एक बजे मनोज तिवारी के 159 नॉर्थ एवेन्यू में घुसकर आठ से दस बदमाशों ने मारपीट की।

major attack on manoj tiwari house in delhi- India TV Hindi
major attack on manoj tiwari house in delhi

नई दिल्ली: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर देर रात हमला हुआ। करीब सवा एक बजे मनोज तिवारी के 159 नॉर्थ एवेन्यू में घुसकर आठ से दस बदमाशों ने मारपीट की। लुटियंस जोन में बदमाशों ने मनोज तिवारी के कुक और पीएस अभिनव के साथ मारपीट की। पुलिस ने रविवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर हमला करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम जय कुमार (38) और जसवंत सिंह (33) हैं। (आजम खान ने दी UN जाने की धमकी, कहा- दुनिया को चेहरा भी नहीं दिखा पाएंगे मोदी)

मनोज तिवारी ने बताया कि दो बदमाश पहले बाइक से आए उन्होंने पर्सनल स्टाफ को पीटा। स्टाफ को मारते हुए वह सीसीटीवी कैमरे की जद से दूर ले गए, वापस लौटे तो स्टाफ के कपड़े फटे हुए थे। कुक और पीएस ने किसी तरह बदमाशों से खुद को छुड़ाया और घर के अंदर भागकर अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। इस बीच बदमाश लौट गए, थोड़ी देर बाद वो वापस लौटे तो एक पुलिसवाला भी उनके साथ था, और घर के हर कोने में वो लोग गालीगलौच कर रहे थे।

मनोज तिवारी के मुताबिक हमलावर उन्हें ही ढूंढ रहे थे, इसके बाद मिनी ट्रक में भरकर कुछ और बदमाश भी आए। मनोज तिवारी के घर पर आधे घंटे तक हंगामा किया, जिस समय मनोज तिवारी के घर पर हमला हुआ, वह बाहर डिनर करने गए हुए थे, स्टाफ ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इनमें से चार बदमाशों को हिरासत में ले लिया है, और पूछताछ कर रही है।

मनोज तिवारी के पीएस अभिनव और कुक दोनों ने पूरी घटना बताई है। उन्होंने बताया कि कैसे बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। एक और चश्मदीद ने पूरी घटना का जिक्र किया है। उसने बताया कि हमलावर बाइक के अलावा मिनी ट्रक में भी भरकर आए थेय़ उनके हाथों में रॉड थे, और वो लगातार मनोज तिवारी को गालियां दे रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत