1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ताली बजवाने और दीये जलवाने से समस्या हल नहीं होगी: राहुल गांधी

ताली बजवाने और दीये जलवाने से समस्या हल नहीं होगी: राहुल गांधी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2020 04:39 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 04:54 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत में कोरोना की पर्याप्त जांच नहीं हो रही है और ऐसे में लोगों से तालियां बजवाने एवं दीये जलवाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

ताली बजवाने और दीये जलवाने से समस्या हल नहीं होगी: राहुल गांधी- India TV Hindi
ताली बजवाने और दीये जलवाने से समस्या हल नहीं होगी: राहुल गांधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत में कोरोना की पर्याप्त जांच नहीं हो रही है और ऐसे में लोगों से तालियां बजवाने एवं दीये जलवाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। गांधी ने दुनिया के कई प्रमुख देशों और भारत में कोरोना की जांच के आंकड़े से जुड़ा एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, ''''भारत कोविड-19 से लड़ने के लिए पर्याप्त जांच नहीं कर रहा है।'''' 

उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा, '''' लोगों से ताली बजवाने और दीये जलवाने से समस्या हल नहीं होगी।'''' दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश की ‘सामूहिक शक्ति’ के महत्व को रेखांकित करते हुए रविवार पांच अप्रैल को देशवासियों से अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत