Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता ने कश्मीर पर टिप्पणी के लिए खट्टर की आलोचना की, कही यह बात

ममता ने कश्मीर पर टिप्पणी के लिए खट्टर की आलोचना की, कही यह बात

Reported by: Bhasha Published : Aug 10, 2019 04:30 pm IST, Updated : Aug 10, 2019 04:30 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कश्मीरी लड़कियों के संबंध में दिये हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान की आलोचना की

Mamata banerjee- India TV Hindi
Mamata banerjee File Photo

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कश्मीरी लड़कियों के संबंध में दिये हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान की आलोचना की और कहा कि शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को जम्मू कश्मीर के लोगों के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करने से बचना चाहिए। 

खट्टर का नाम लिए बिना बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उच्च पदों पर बैठे हम और कई अन्य लोगों को जम्मू कश्मीर के प्यारे लोगों के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी करने से बचना चाहिए। ऐसी टिप्पणियां केवल जम्मू कश्मीर को ही नहीं बल्कि समूचे देश को चोट पहुंचाती है।’’ 

खट्टर के बयान के मद्देनजर बनर्जी की यह टिप्पणी आयी है। खट्टर ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद ‘‘अब हरियाणा के लोग कश्मीर से दुल्हन ला सकेंगे’’ 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement