1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी ने कोरोना प्रबंधन पर 3 महीने में एक भी बैठक में भाग नहीं लिया, वैक्सीन का भी पूरा इस्तेमाल नहीं किया: मालवीय

ममता बनर्जी ने कोरोना प्रबंधन पर 3 महीने में एक भी बैठक में भाग नहीं लिया, वैक्सीन का भी पूरा इस्तेमाल नहीं किया: मालवीय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2021 11:46 am IST,  Updated : Apr 21, 2021 11:53 am IST

बीजेपी मीडिया सेल के अमित मालवीय ने ट्वीट किया है कि ममता बनर्जी ने पिछले तीन महीने में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की कोरोना प्रबंधन बैठक में एक दिन भी हिस्सा नहीं लिया है।

ममता बनर्जी ने कोरोना प्रबंधन पर 3 महीने में एक भी बैठक में भाग नहीं लिया, वैक्सीन का भी पूरा इस्तेम- India TV Hindi
ममता बनर्जी ने कोरोना प्रबंधन पर 3 महीने में एक भी बैठक में भाग नहीं लिया, वैक्सीन का भी पूरा इस्तेमाल नहीं किया: मालवीय Image Source : FILE

नई दिल्ली: भाजपा की ओर से एकबार फिर पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी को निशाना बनाया गया है। पार्टी मीडिया सेल के अमित मालवीय ने ट्वीट किया है कि ममता बनर्जी ने पिछले तीन महीने में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की कोरोना प्रबंधन बैठक में एक दिन भी हिस्सा नहीं लिया है। करोना को लेकर पीएम की बैठक के दौरान भी वे चुनाव प्रचार में व्यस्त रहीं। यह पश्चिम बंगाल में कोरोना प्रबंधन पर उनकी गंभीरता को दर्शाता है। प्रदेश का स्वास्थ महकमा भी उन्हीं के पास है। 

अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में लिखा- 'ममता न केवल पश्चिम बंगाल को भेजे गए वैक्सीन के कोटे का उपयोग कर पाने में विफल रही हैं बल्कि राज्य में कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध बेड की संख्या घटाने की भी जिम्मेदार है। दिसंबर में पश्चिम बंगाल में कोविड के 13,588 बेड थे लेकिन अप्रील में यह संख्या घटकर 7,776 हो गई। ममता एक संकीर्ण राजनीतिक मानसिकता के तहत केवल पीएम मोदी को चिट्ठी लिखती हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत