1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पश्चिम बंगाल में रामनवमी रैलियों की ममता बनर्जी ने आलोचना की, कही यह बात

पश्चिम बंगाल में रामनवमी रैलियों की ममता बनर्जी ने आलोचना की, कही यह बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2019 09:16 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 09:16 pm IST

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भाजपा और विहिप द्वारा निकाली गयी रैलियों जिनमें कुछ सशस्त्र रैलियां भी थी, की प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी आलोचना की है। 

Mamta Banerjee- India TV Hindi
Mamta Banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को भाजपा और विहिप द्वारा निकाली गयी रैलियों जिनमें कुछ सशस्त्र रैलियां भी थी, की प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी आलोचना की है। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी मिदनापुर, पुरूलिया, झाड़ग्राम, बांकुरा, हावड़ा, कोलकाता और उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना जिलों सहित कई स्थानों में रामनवमी की रैलियां निकाली गयी। 

पश्चिमी मिदनापुर के खड़गपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने रामनवमी की रैली निकाली और वह इनमें तलवारों एवं गदाओं का प्रदर्शन करते दिखे। रैली के बारे में पूछे जाने पर घोष ने कहा, ‘‘रामनवमी की रैली हमारी परंपरा का हिस्सा है। हम अपनी रक्षा के लिए हथियार लेकर चल रहे थे। इसका चुनावों के साथ कोई संबंध नहीं है। यदि तृणमूल कांग्रेस को शस्त्र रैलियों से समस्या है तो उन्हें अपने सोचने के तरीके को बदलना चाहिए।’’ 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलिगुड़ी में एक रैली में शस्त्र रैलियां निकालने के लिए भाजपा की आलोचना की और कहा कि वे राजनीतिक फायदे के लिए ‘धर्म को बेचने’ की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने के लिए धर्म का उपयोग करने का आरोप लगाया। कोलकाता पुलिस ने बताया कि शहर में किसी भी राजनीतिक, गैरराजनीतिक और धार्मिक संगठनों को बाइक रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गयी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शस्त्रों के साथ रामनवमी रैली निकालने की इजाजत नहीं होने देने की बात कही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत