1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी के इंटरव्यू पर बोलीं ममता, 'गिफ्ट-मिठाई भेजी होगी, लेकिन एक भी वोट नहीं मिलेगा'

पीएम मोदी के इंटरव्यू पर बोलीं ममता, 'गिफ्ट-मिठाई भेजी होगी, लेकिन एक भी वोट नहीं मिलेगा'

 Reported By: IANS
 Published : Apr 24, 2019 08:35 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 12:01 am IST

ममता ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना हुगली जिले में एक चुनावी सभा में कहा, "मैं लोगों को रसोगुल्ला भेजती हूं। मैं पूजा के दौरान उन्हें उपहार भी भेजती हूं और चाय पिलाती हूं, लेकिन मैं उन्हें एक भी वोट नहीं दूंगी।"

ममता बनर्जी- India TV Hindi
ममता बनर्जी Image Source : PTI

श्रीरामपुर (पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यह खुलासा करने के बाद कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें हर साल कुर्ते और मिठाईयां भेजा करती हैं, बनर्जी ने यहां बुधवार को कहा कि उन्होंने कई अवसरों पर लोगों को उपहार और मिठाईयां भेजी होंगी, लेकिन वह उन्हें वोट नहीं देंगी।

ममता ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना हुगली जिले में एक चुनावी सभा में कहा, "मैं लोगों को रसोगुल्ला भेजती हूं। मैं पूजा के दौरान उन्हें उपहार भी भेजती हूं और चाय पिलाती हूं, लेकिन मैं उन्हें एक भी वोट नहीं दूंगी।"

अभिनेता अक्षय कुमार के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने खुलासा किया था कि उनकी कट्टर आलोचकों में से एक बनर्जी खुद से उनके लिए कुर्ता चुनती हैं और प्रत्येक वर्ष उन्हें उपहार देती हैं।

मोदी ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना हर साल ढाका से उन्हें विशेष मिठाई भेजती थीं। जब ममता को इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने भी 'मुझे हर साल एक-दो मौकों पर बंगाली मिठाई भेजनी शुरू कर दी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत