1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गरीबों के लिए शिक्षा ऋण की योजना में अड़चन डाल रहे हैं उपराज्यपाल: सिसोदिया

गरीबों के लिए शिक्षा ऋण की योजना में अड़चन डाल रहे हैं उपराज्यपाल: सिसोदिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 22, 2017 10:54 pm IST,  Updated : Sep 22, 2017 10:56 pm IST

उपराज्यपाल अनिल बैजल से नए सिरे से टकराव में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज उन पर दिल्ली सरकार की उच्च शिक्षा ऋण योजना में अड़चन डालने का आरोप लगाया और दावा किया कि इससे लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ेगा।

manish sisodia - India TV Hindi
manish sisodia

नई दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल से नए सिरे से टकराव में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज उन पर दिल्ली सरकार की उच्च शिक्षा ऋण योजना में अड़चन डालने का आरोप लगाया और दावा किया कि इससे लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ेगा।

हालांकि उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा कि बैजल ने दिल्ली सरकार को छात्रों के हितों को ध्यान में रखने की सलाह दी ताकि उन्हें भविष्य में किसी तरह की कानूनी या वित्तीय जटिलताओं का सामना नहीं करना पड़े।

शिक्षा मंत्रालय का भी कामकाज संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार से सितंबर 2015 में शुरू हुई योजना को मंजूरी दिये जाने से पहले केंद्र से परामर्श करने को कहा है।

उप मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उपराज्यपाल को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता को दरकिनार कर योजना से संबंधित फाइल को मंजूरी देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र से सलाह-मशविरे का मतलब है योजना को सालों के लिए लटकाना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत