जयपुर: पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बने हैं। रविवार शाम चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद मनमोहन सिंह को कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है। मनमोहन सिंह को नए सांसद चुने जाने पर 19 अगस्त यानी सोमवार को जयपुर में राज्यसभा सदस्य का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
Related Stories
भाजपा के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी की अचानक हुई मृत्यु के बाद यह सीट खाली हो गई थी। मनमोहन सिंह को राजस्थान से सदस्य बनने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बधाई दी है। अशोक गहलोत ने लिखा कि 'मैं पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह जी को राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं।