1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मनोहर पर्रिकर ही रहेंगे गोवा के CM, जल्द होगा कैबिनेट में फेरबदल: अमित शाह

मनोहर पर्रिकर ही रहेंगे गोवा के CM, जल्द होगा कैबिनेट में फेरबदल: अमित शाह

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 23, 2018 06:48 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 06:48 pm IST

उल्लेखनीय है कि पर्रिकर के दिल्ली के एम्स में भर्ती होने के बाद से ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थीं।

गोवा के मुख्यमंत्री...- India TV Hindi
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

नई दिल्ली: गोवा में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भाजपा नेतृत्व ने राज्य में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का निर्णय किया है और अस्वस्थ चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अपने पद पर बरकरार रहेंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ गोवा प्रदेश भाजपा की कोर टीम के साथ चर्चा कर यह निर्णय लिया गया है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ही गोवा सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे।’’ शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल व विभागों में बदलाव शीघ्र ही किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पर्रिकर के दिल्ली के एम्स में भर्ती होने के बाद से ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस संदर्भ में भाजपा नेतृत्व ने पार्टी महासचिव (संगठन) रामलाल एवं संयुक्त मंत्री बीएल संतोष को गोवा भेजा था। इन दोनों नेताओं ने पार्टी के विधायकों के साथ सहयोगी दलों के नेताओं से भी चर्चा की थी।

इस बीच, कांग्रेस ने भी सरकार बनाने की दावेदारी जताई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत