1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. स्मृति ईरानी ने DU परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने के जांच के निर्देश दिए

स्मृति ईरानी ने DU परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने के जांच के निर्देश दिए

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2015 12:27 pm IST,  Updated : Jul 06, 2015 12:32 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को भरोसा दिलाया कि अधिकारी समाजशास्त्र के पेपर में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने की जांच करेंगे जिसको

स्मृति ईरानी ने DU...- India TV Hindi
स्मृति ईरानी ने DU परीक्षा में जांच के निर्देश दिए

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को भरोसा दिलाया कि अधिकारी समाजशास्त्र के पेपर में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने की जांच करेंगे जिसको लेकर छात्रों में काफी नाराजगी है।

स्मृति ईरानी ने छात्रों के अनुरोध पर प्रतिक्रिया में ट्वीट किया, अधिकारियों को दिल्ली विश्वविद्यालय में जांच करने के लिए कहा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय कालेजों के कम से कम 410 छात्र समाजशास्त्र के पेपर में फेल हो गए हैं जिसको लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।

नाराज छात्रों ने डीन आफ स्टूडेंट्स वेल्फेयर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और परिणामों में विसंगति, मूल्यांकन में त्रुटि के आरोप लगाये और उनसेे इस मुद्दे में हस्तक्षेप की मांग की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।