1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू की रैली में एक मंच पर होंगे अखिलेश और मायावती, 2019 के चुनाव के लिए भरेंगे हुंकार!

लालू की रैली में एक मंच पर होंगे अखिलेश और मायावती, 2019 के चुनाव के लिए भरेंगे हुंकार!

 Written By: Bhasha
 Published : May 31, 2017 09:05 pm IST,  Updated : May 31, 2017 09:07 pm IST

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि वह राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव द्वारा पटना में 27 अगस्त को आयोजित रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती भी रैली में शामिल होंगी।

akhilesh and mayawati- India TV Hindi
akhilesh and mayawati

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि वह राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव द्वारा पटना में 27 अगस्त को आयोजित रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती भी रैली में शामिल होंगी।

अखिलेश से जब समाजवादी पार्टी और बसपा के साथ आने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं 27 अगस्त को लालू प्रसाद की बिहार में आयोजित रैली में शामिल होऊंगा। तभी कोई घोषणा होगी। हालांकि बसपा या मायावती की तरफ से ऐसी कोई खबर नही है कि वह रैली में शामिल होंगी या नहीं। वैसे राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू ने विरोधी पार्टियों के प्रमुख नेताओं को इस रैली में आमंत्रित किया है।

शिवपाल का ऐलान, 6 जुलाई को बनाएंगे समाजवादी सेकुलर मोर्चा

अखिलेश से पूछा गया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में बने एक्सप्रेस वे और रिवर फ्रंट परियोजनाओं की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जांच का फैसला किया है इस पर उन्होंने कहा यह सरकार क्या जांच ही करती रहेंगी कि कोई काम भी करके दिखायेगी। सरकार काम भी करके दिखाये।

सपा प्रमुख अखिलेश आज यहां सपा नेता और पूर्व एमएलसी सुभाष यादव की पत्नी के निधन पर शोक प्रकट करने आये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत