1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लद्दाख झड़प पर बोलीं मायावती, 'हमें सजग और सतर्क रहने की जरूरत'

लद्दाख झड़प पर बोलीं मायावती, 'हमें सजग और सतर्क रहने की जरूरत'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 01:27 pm IST

लद्दाख में चीनी सेना के साथ भारतीय सेना की एक बार फिर झड़प की खबर पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Mayawati, Ladakh clash- India TV Hindi
लद्दाख झड़प पर बोलीं मायावती, 'हमें सजग और सतर्क रहने की जरूरत' Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: लद्दाख में चीनी सेना के साथ भारतीय सेना की एक बार फिर झड़प की खबर पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि अब हमें और भी सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। 

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा-'चीनी सेना द्वारा एक बार फिर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दुस्साहस करने की खबर चैंकाने वाली है, लेकिन संतोष की बात है कि भारतीय सेना ने इसका मुँहतोड़ जवाब दिया है। सरकार को आगे और भी ज्यादा सजग व सतर्क रहने की जरूरत है।'

आपको बता दें कि लद्दाख के पैंगोंग सो झील के इलाके में यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रही चीनी सेना का भारतीय सेना ने एकबार फिर मुंहतोड़ जवाब दिया है।  चीनी सैनिकों ने लद्दाख में एक बार फिर से समझौते का उल्लंघन किया है। यहां चीनी सैनिकों ने समझौते के बाहर जाकर हरकत करने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया। ऐसे में दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई।

यह झड़प 29 अगस्त की रात में हुई। झड़प के बाद रविवार को एक हाईलेवल मीटिंग रखी गई थी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस बिपिन रावत और आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे मौजूद, एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया, एनएसए अजीत डोभाल थे। वहीं, आज भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत हो रही है। यह बातचीत चशूल में चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत