1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. MCD Election Results 2017 LIVE: BJP को प्रचंड बहुमत, तीसरी बार सत्ता में करेगी वापसी

MCD Election Results 2017 LIVE: BJP को प्रचंड बहुमत, तीसरी बार सत्ता में करेगी वापसी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2017 06:49 am IST,  Updated : Apr 26, 2017 03:37 pm IST

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की बुधवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की ओर अग्रसर है। वह 140 से अधिक वार्डो में आगे चल रही है, जबकि पार्टी ने अभी तक छह वार्ड में जीत हासिल कर ली है।

mcd election results 2017- India TV Hindi
mcd election results 2017

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में काबिज होने जा रही है। पार्टी ने 270 में से 143 वार्डो में जीत हासिल कर ली है, जबकि वह 31 पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी (आप) ने 35 वार्डो में जीत हासिल कर ली है, जबकि वह 16 पर आगे चल रही है। भाजपा ने दक्षिण नगर निगम में 53 वार्ड जीत लिए हैं, जबकि यहां वह 12 पर आगे चल रही है। पार्टी ने उत्तर दिल्ली नगर निगम के 53 वार्ड जीत लिए हैं, जबकि वह यहां 10 पर आगे चल रही है। अब तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने 37 वार्ड जीत लिए हैं, जबकि वह नौ पर आगे चल रही है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 वार्डो पर जीत दर्ज कर ली है और वह आठ वार्डो में आगे चल रही है।

उत्तर दिल्ली नगर निगम में आप 17 वाडों में जीत हासिल कर चुकी है और छह पर आगे चल रही है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में आप ने आठ वार्ड जीत लिए हैं, जबकि वह दो पर आगे चल रही है।

(एक महीने में ही खुल गई योगी सरकार की पोल: अखिलेश यादव)

लाइव अपडेट्स.....

  • शुरुआती रुझान में बीजेपी 173 सीटों पर आगे चल रही, कांग्रेस 44 सीटों पर आगे और आप 45 सीटों पर आगे है
  • दिल्ली: 270 वॉर्डों में से 124 सीटों के शुरुआती रुझान, बीजेपी 88, AAP 17 और कांग्रेस 15 पर आगे।
  • पूर्वी दिल्ली में 42 सीटों के रुझानों में बीजेपी 28 पर आगे, आप 4 पर और कांग्रेस को 8 पर बढ़त।
  • दक्षिण दिल्ली की 26 सीटों के रुझानों में बीजेपी को 18 पर बढ़त, कांग्रेस-आप 4-4 सीटों पर आगे।
  • पूर्वी, उत्तरी दिल्ली में कांग्रेस नंबर 2 पर।
  • 68 वॉर्डों के रुझान में बीजेपी को 46 में बढ़त, कांग्रेस तीसरे नंबर पर।
  • आम आदमी पार्टी का खाता खुला, 5 सीटों पर आगे चल रही है।
  • पटपड़गंज इलाके से बीजेपी आगे चल रही है, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का इलाका है पटपड़गंज।
  • शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है, कांग्रेस ने भी अपना खाता खोल लिया है, हालांकि आम आदमी पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रही है।
  • दिल्ली: 9 वॉर्ड में बीजेपी हुई आगे। अब तक AAP का खाता नहीं खुला।
  • दिल्ली: 7 वॉर्ड में बीजेपी आगे चल रही है।
  • बीजेपी 3 सीटों पर आगे। विष्णु गार्डन से बीजेपी के सतवाल खरवाल आगे चल रहे हैं।
  • दिल्ली: एक सीट पर कांग्रेस का खाता भी खुला।
  • पहले रुझान में बीजेपी आगे। 2 वॉर्ड में चल रही है आगे।
  • MCD: 270 वॉर्डों को लिए 35 मतगणा केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू।

एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और रुझान घंटे भर के अंदर मिलने शुरू हो जाएंगे। दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा, "हमने पर्याप्त व्यवस्था की है। मतगणना पूरी दिल्ली में 35 केंद्रों पर होगी। रुझान और परिणाम मतगणना केंद्रों से घोषित किए जाएंगे।"

श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए 16 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, पूर्वी दिल्ली के लिए छह और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं।

जानकारों की राय में निगम चुनाव का परिणाम दिल्ली के सियासी भविष्य को तय करने वाला साबित होगा तो वहीं केजरीवाल ने उपचुनाव परिणाम को निगम चुनाव का ‘ट्रेलर’मानने से इंकार कर दिया। साथ ही वह निगम चुनाव के एक्जिट पोल के परिणाम सही साबित होने पर ईवीएम के खिलाफ आंदोलन तक शुरू करने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

दिल्ली के 1.32 करोड़ मतदाताओं में से 7139994 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमें सर्वाधिक मतदान दक्षिणी दिल्ली में रहा। इस क्षेत्र के 2687685 मतदाताओं ने वोट डाला जबकि उत्तरी दिल्ली निगम में 2680011 और पूर्वी निगम में 1772298 मतदाताओं ने मतदान किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत