1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. J&K: महबूबा मुफ्ती को फिर लगा बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन

J&K: महबूबा मुफ्ती को फिर लगा बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2020 08:18 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 08:19 pm IST

विज्ञप्ति के अनुसार हुसैन पीडीपी छोड़कर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए और इस बात पर उन्होंने बल दिया कि जम्मू कश्मीर के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बड़े आशान्वित हैं।

mehbooba mufti party pdp leader joins bjp in jammu kashmir । J&K: महबूबा मुफ्ती को फिर लगा बड़ा झटका- India TV Hindi
J&K: महबूबा मुफ्ती को फिर लगा बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन Image Source : INDIA TV

जम्मू. महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को बुधवार को एक और बड़ा झटका लगा है। बुधवार को पीडीपी के सीनियर नेताओं में से एक रमजान हुसैन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग किसी भी ऐसे व्यक्ति का समर्थन नहीं करते हैं जो देश और देश के झंडे का तिरस्कार करने का प्रयास करता है।

पढ़ें- Aarogya Setu App किसने बनाया? 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार, जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पीडीपी के नेता रमजान हुसैन का स्वागत किया। हुसैन ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर 2014 का जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह हार गए थे। उसके बाद वह पीडीपी में शामिल हो गये थे।

पढ़ें- कौन हैं वानती श्रीनिवासन? जिन्हें बीजेपी ने बनाया महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञप्ति के अनुसार हुसैन पीडीपी छोड़कर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए और इस बात पर उन्होंने बल दिया कि जम्मू कश्मीर के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बड़े आशान्वित हैं। बयान में हुसैन के हवाले से कहा गया, "जम्मू कश्मीर के लोग तिरंगा की रक्षा करने के लिए अपनी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं और वे किसी भी ऐसे व्यक्ति का समर्थन नहीं करते हैं जो राष्ट्र और राष्ट्रध्वज का तिरस्कार करने का प्रयास करता है।"

पढ़ें- 9 साल में बिल्डिंग बनने से नाराज गडकरी ने अधिकारियों की लगा दी 'क्लास', जानिए क्या कहा

हुसैन के निर्णय की प्रशंसा करते हुए जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि वह अब सही जगह आए हैं और उनसे पूरे उत्साह से पार्टी एवं राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया। रैना ने दावा किया, "पीडीपी ने देश का अपमान किया है जिसके कारण वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ने के लिए बाध्य हुए हैं।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत