1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aarogya Setu App किसने बनाया? Mygov के CEO दिया ये जवाब

Aarogya Setu App किसने बनाया? Mygov के CEO दिया ये जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2020 08:04 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 08:04 pm IST

ये मुद्दा तब उठा जब सौरव दास नामक एक व्यक्ति ने शिकायत की, जिसमें कहा गया है कि संबंधित प्राधिकरण- एनआईसी, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय - ये जानकारी देने में विफल रहे कि आरोग्य सेतु ऐप का निर्माण किसने किया। 

Who designed aarogya setu app Aarogya Setu App किसने बनाया? Mygov के CEO दिया ये जवाब- India TV Hindi
Who designed aarogya setu app?। Aarogya Setu App किसने बनाया? Mygov के CEO दिया ये जवाब

नई दिल्ली. केंद्रीय सूचना आयोग को नहीं पता कि आरोग्य सेतु ऐप किसने बनाया। इसको लेकर आयोग ने सरकार को नोटिस भेजा। इसके जवाब में माई गोव और डिजिटल इंडिया के सीईओ अभिषेक सिंह ने कहा कि नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस ऐप को बनाया है। नेशनल इंफोर्मेटिक्स ब्यूरो, जो सरकारी वेबसाइट डिजाइन करता है और आईटी मंत्रालय के अंतर्गत आता है, ने एक आरटीआई जवाब में कहा था कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आरोग्य सेतु ऐप किसने बनाया है और इसे कैसे बनाया गया है। आरोग्य सेतु की वेबसाइट यह भी बताती है कि ऐप को एनआईसी और मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया था।

IANS से बात करते हुए, अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया, "इस बात पर कोई भ्रम नहीं है कि एनआईसी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मिल कर आरोग्य सेतु ने बनाया है। हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ दिमाग ने इस ऐप को बनाया है।" उन्होंने कहा कि जल्द ही एक विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

ये मुद्दा तब उठा जब सौरव दास नामक एक व्यक्ति ने शिकायत की, जिसमें कहा गया है कि संबंधित प्राधिकरण- एनआईसी, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय - ये जानकारी देने में विफल रहे कि आरोग्य सेतु ऐप का निर्माण किसने किया। दास ने कहा कि आरटीआई एनआईसी के लिए दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि यह ऐप के निर्माण से संबंधित जानकारी नहीं रखता है, जो कि ऐप के डेवलपर के लिए बहुत ही आश्चर्यजनक है।

केंद्रीय सूचना आयोग ने अब सरकार और विभिन्न एजेंसियों को नोटिस भेजा है कि क्यों न उन पर आरोग्य सेतु निर्माण के बारे में जानकारी नहीं देने पर जुर्माना लगाया जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय सूचना आयोग ने एनआईसी से यह बताने के लिए भी कहा कि जब आरोग्य सेतु वेबसाइट में यह उल्लेख किया गया है कि इसे किसने डिजाइन, विकसित और होस्ट किया है, तो इसके पास कैसे यह जानकारी नहीं है। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत