1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. J&K: महबूबा ने वित्त मंत्री हसीब द्राबू को मंत्रिमंडल से किया बाहर, कश्मीर पर दिया था ऐसा बयान

J&K: महबूबा ने वित्त मंत्री हसीब द्राबू को मंत्रिमंडल से किया बाहर, कश्मीर पर दिया था ऐसा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2018 06:28 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 06:28 pm IST

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल एनएन वोहरा को एक पत्र लिख कर द्राबू को मंत्रिपरिषद से हटाने की सिफारिश की...

haseeb drabu- India TV Hindi
haseeb drabu

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने वित्त मंत्री हसीब द्राबू को आज मंत्रिपरिषद से हटा दिया। दरअसल, द्राबू ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की थी कि कश्मीर एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है। पीडीपी सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। 

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल एनएन वोहरा को एक पत्र लिख कर द्राबू को मंत्रिपरिषद से हटाने की सिफारिश की। 

गौरतलब है कि द्राबू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘जहां तक मुझे लगता है, यह (जम्मू कश्मीर) एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत