1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री ने चीनी सीमा के पास जवानों के साथ मनाई दिवाली

प्रधानमंत्री ने चीनी सीमा के पास जवानों के साथ मनाई दिवाली

 Written By: IANS
 Published : Oct 30, 2016 03:36 pm IST,  Updated : Oct 30, 2016 03:36 pm IST

शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में चीन की सीमा के पास रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाके में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। मोदी बगैर किसी पूर्व कार्यक्रम के चांगो नाम के

Modi- India TV Hindi
Modi

शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में चीन की सीमा के पास रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाके में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। मोदी बगैर किसी पूर्व कार्यक्रम के चांगो नाम के एक गांव में भी गए और कहा कि लोगों के आतिथ्य सत्कार और उनकी खुशी ने उन्हें अभिभूत कर दिया।

हरे रंग की पोशाक पहने प्रधानमंत्री ने सुमोध नाम की जगह पर इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), डोगरा स्काउट्स और सेना के जवानों से मुलाकात की।

सुमोध, राजधानी शिमला से 330 किलोमीटर दूर है और किन्नौर तथा लाहौल-स्पीति जिलों की सीमा पर स्थित है।

मोदी जवानों से खुलकर मिले। उनके हाथ में मिठाई से भरी प्लेट थी। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई। एक जवान ने भी जवाब में प्रधानमंत्री को मिठाई खिलाई।

प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग भी थे।

एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की शाखा जेनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) के कर्मियों से भी सुमोध में मुलाकात की।

इसके बाद मोदी ने किन्नौर जिले के चांगो गांव में लोगों से मुलाकात की। किन्नौर अपने स्वादिष्ट सेबों के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर गांववाले हैरान रह गए और उन्होंने नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ कई फोटो खिंचवाई।

मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में पहली दिवाली सियाचिन में सैनिकों के साथ मनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत