1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी का दावा गलत 2010 में कनाडा गए थे मनमोहन : कांग्रेस

मोदी का दावा गलत 2010 में कनाडा गए थे मनमोहन : कांग्रेस

 Written By: IANS
 Published : Apr 18, 2015 09:46 am IST,  Updated : Apr 18, 2015 09:46 am IST

नई दिल्ली: 42 वर्षो में कनाडा की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होने के नरेंद्र मोदी के इस दावे पर 'कड़ी आपत्ति' जताते हुए शुक्रवार को कांग्रेस ने उन्हें 2010 में पूर्व प्रधानमंत्री की

कांग्रेस की मोदी के...- India TV Hindi
कांग्रेस की मोदी के दावें पर कड़ी आपत्ति

नई दिल्ली: 42 वर्षो में कनाडा की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होने के नरेंद्र मोदी के इस दावे पर 'कड़ी आपत्ति' जताते हुए शुक्रवार को कांग्रेस ने उन्हें 2010 में पूर्व प्रधानमंत्री की वहां की सरकारी यात्रा की याद दिलाई है।

कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने उल्लेख किया पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के बुलावे पर जून 2010 में तीन दिनों की सरकारी यात्रा की थी।

शर्मा ने यहां संयुक्त संदेश की प्रति जारी करते हुए संवाददाताओं से कहा, "हार्पर के आमंत्रण पर मनमोहन 2010 में कनाडा गए थे। यह सरकारी यात्रा थी और दोनों ने अपने द्विपक्षीय संपर्को पर एक संयुक्त संदेश जारी किया था।"

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यात्रा पर 27 जून 2010 को जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है, "..प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के आमंत्रण पर कनाडा का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जी20 टोरंटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के साथ द्विपक्षीय चर्चा की।"

अपनी तीन दिनों की यात्रा के अंतिम चरण में कनाडा में अपने संबोधन में मोदी ने गुरुवार को कहा था कि 42 वर्षो में कनाडा का दौरा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।