1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की

पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2017 01:52 pm IST,  Updated : May 27, 2017 03:13 pm IST

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

modi, pravind kumar jugnauth- India TV Hindi
modi, pravind kumar jugnauth

नई दिल्ली: प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट कर बताया, "गहरी मित्रता व पारस्परिक सम्मान से निर्देशित पुराने संबंध। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में प्रविंद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की।"

इससे पहले जगन्नाथ का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गणमान्य अतिथि से मुलाकात की। 

भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए जगन्नाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी और सुरक्षा सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। 

जगन्नाथ ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान से भी वार्ता की। 

मॉरीशस को भारत समुद्री संसाधनों से संबंधित अर्थव्यवस्था के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण साझीदार के तौर पर देखता है। मोदी ने 2015 में इस हिंदमहासागरीय द्वीप देश की ऐतिहासिक यात्रा की थी।

जनवरी में पद ग्रहण करने के बाद से जगन्नाथ की यह पहली विदेश यात्रा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत