1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरूपयोग कर रहे हैं मोदी: मायावती

सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरूपयोग कर रहे हैं मोदी: मायावती

 Written By: Bhasha
 Published : May 09, 2017 05:39 pm IST,  Updated : May 09, 2017 05:39 pm IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि मोदी और भाजपा निरंकुशता और मनमानेपन की सीमा को पार करते जा रहे हैं।

MAYAWATI- India TV Hindi
MAYAWATI

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि मोदी और भाजपा निरंकुशता और मनमानेपन की सीमा को पार करते जा रहे हैं। 

मायावती ने दक्षिण भारतीय राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु एवं केरल के बसपा पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद यहां जारी एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी राज्य सरकारें राजनीति विद्वेष और संकीर्ण जातिगत भावना के साथ काम करके विरोधी पार्टियों को लगातार निशाना बना रही हैं और इस क्रम में सरकारी मशीनरी का खुले तौर पर दुरूपयोग किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर दक्षिण भारत के राज्यों के लोगों में भी काफी आशंकाएं हैं। उच्चतम न्यायालय में यह मामला आ जाने से इस समस्या का कोई उचित और संतोषजनक समाधान निकलेगा। 

मायावती ने कहा कि समाज के गरीब, शोषित और पिछडे़ वर्ग की सही मायने में सरकार ने सुध लेना छोड दिया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का नाम वोट की राजनीति और स्वार्थ के कारण भाजपा भी आजकल लेने लगी है लेकिन सरकारी संरक्षण में उनके अनुयायियों को विभिन्न प्रकार से शोषण, उपेक्षा और तिरस्कार तथा हर स्तर पर जुल्म ज्यादती और अन्याय का शिकार बनाया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत