न्यूयार्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मो को एकसमान दृष्टि से देखती है और किसी भी प्रकार के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेगी। टाइम पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की धारणा 'सबका साथ, सबका विकास' की है।
अपने दो घंटे के साक्षात्कार में मोदी ने कहा, "जहां कहीं भी अल्पसंख्यक धर्म के बारे में नकारात्मक विचार व्यक्त किए जा सकते हैं, हमने उसे तुरंत नकार दिया।"
उन्होंने कहा, "जहां तक सरकार का सवाल है तो उसके लिए केवल एक पवित्र ग्रंथ है, भारत का संविधान। देश की एकता और अखंडता शीर्ष प्राथमिकताओं में हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "सभी धर्मो और सभी समुदायों को समान अधिकार हैं, और उनकी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है।"
उन्होंने कहा, "मेरी सरकार जाति, संप्रदाय और धर्म के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त अथवा स्वीकार नहीं करेगी।"