1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी मैं, मैं और मैं सिंड्रोम के शिकार: उमर अब्दुल्ला

मोदी मैं, मैं और मैं सिंड्रोम के शिकार: उमर अब्दुल्ला

 Written By: Agency
 Published : May 24, 2015 03:22 pm IST,  Updated : May 24, 2015 03:22 pm IST

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी 'मैं, मैं और सिर्फ मैं सिंड्रोम' का शिकार हैं। अब्दुल्ला ने कहा, 'विदेश यात्रा के

मोदी मैं, मैं और मैं...- India TV Hindi
मोदी मैं, मैं और मैं सिंड्रोम के शिकार: उमर अब्दुल्ला

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी 'मैं, मैं और सिर्फ मैं सिंड्रोम' का शिकार हैं। अब्दुल्ला ने कहा, 'विदेश यात्रा के दौरान मोदी द्वारा विपक्ष की आलोचना करना या यह कहना गलत है कि उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले तक लोग भारतीय के रूप में पैदा होने को लेकर शर्मिंदगी महसूस करते थे।'

उन्होंने कहा, 'यह ऐसा कुछ है, जो मेरी नजर में उचित नहीं है। विदेश जाना और अपने विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाना या यह कहना कि मेरे प्रधानमंत्री बनने से पहले तक लोग भारतीय होने में शर्म महसूस करते थे, गलत है। यह पूरी बात एक तरह से मैं, मैं और सिर्फ मैं की सोच का हिस्सा है।'

अब्दुल्ला ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसका मतलब यह है कि वह खुद एक साल पहले तक भारतीय होने पर शर्मिंदा थे, जिसका मतलब यह है कि वह मुख्यमंत्री के रूप में अमेरिका जाने का वीजा नहीं पा सके, लेकिन जहां कहीं वह गए तो वह अपना पासपोर्ट दिखाने को लेकर शर्मिंदा थे।

उन्होंने कहा, 'शायद मोदी ने हर आव्रजन अधिकारी से यह कहते हुए माफी मांगी कि देखिए मैं माफी चाहता हूं कि यह भारतीय पासपोर्ट है, मैं क्या करूं मुझे बड़ी शर्म आ रही है, लेकिन मुझे इसे दिखाना पड़ेगा। जो वह कह रह हैं, उसका यही आशय है, जो कि गलत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।