
उधर, राज्यसभा में व्यापमं पर शोर मचता रहा। इन्हीं हंगामों के चलते सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित होती रही।
वहीं वित्तमंत्री अरुण जेटली भी बार-बार साफ करते नजर आए कि हम चर्चा को तैयार हैं। सुषमा स्वराज बयान देने को तैयार हैं। सारा देश सुषमा को सुनना चाहता है, लेकिन विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को एनडीटीवी से कहा, उन्हें जो कहना है, कहने दीजिए। हम अपना विरोध जारी रखेंगे।