1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. '100 कन्याओं की शादी कराने में मदद करने वाले को मिले नगरीय निकाय चुनाव का टिकट'

'100 कन्याओं की शादी कराने में मदद करने वाले को मिले नगरीय निकाय चुनाव का टिकट'

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 30, 2017 04:58 pm IST,  Updated : Apr 30, 2017 04:58 pm IST

शहर के हुजूर सीट के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मांग की है कि उन नेताओं को नगरीय निकाय के चुनाव के लिए पार्टी का टिकट दिया जाना चाहिए, जो अपने इलाके में एक साल में कम से कम 100 कन्याओं की शादी कराने में मदद करे।

marriage- India TV Hindi
marriage

भोपाल: शहर के हुजूर सीट के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मांग की है कि उन नेताओं को नगरीय निकाय के चुनाव के लिए पार्टी का टिकट दिया जाना चाहिए, जो अपने इलाके में एक साल में कम से कम 100 कन्याओं की शादी कराने में मदद करे।

शर्मा ने आज बताया, नगरीय निकाय के चुनाव के लिए पार्टी को उन नेताओं को टिकट देना चाहिए, जो अपने इलाके की 100 परिवारों की बेटियों की शादी करने में मदद करे। इससे नेताओं में अच्छे काम करने की प्रवृति जागृत होगी। उन्होंने कहा कि इससे उन नेताओं को हतोत्साहित किया जा सकता है, जो चुनाव जीतने के लिए गलत तरीकों को इस्तेमाल करते हैं।

शर्मा ने बताया, हम चुनाव के दौरान अमूमन सुनते हैं कि मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब बांटी जाती है। एक साल में अपने इलाके की 100 कन्याओं की शादी कराने वाले नेक काम करने वाले नेताओं को नगरीय निकाय का टिकट देने से वे लोकहितैषी कार्य करेंगे और मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब बांटने के गलत तरीके पर लगाम भी लग जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह से एक नेता पांच साल में 500 कन्याओं की शादी में मदद कर सकता है और इससे उस नेता की लोकप्रियता भी बढ़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत