नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का समर्थन करते हुए वरिष्ठ आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने आज दावा किया कि मुस्लिम खुद भी विवादित स्थल पर मस्जिद बनवाना नहीं चाहते क्योंकि यह उनके लिए नापाक होगा।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
उन्होंने कहा, मुस्लिम कभी भी ऐसी मस्जिद स्वीकार नहीं करेंगे जो किसी व्यक्ति के नाम पर हो। जो लोग इस्लाम में विश्वास रखते हैं वे कहते हैं कि ऐसी मस्जिद नापाक होगी और हम इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
इंद्रेश कुमार राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
आरएसएस से जुड़े मुस्लिम जागरण मंच के प्रमुख कुमार ने दावा किया कि राम मंदिर के निर्माण के लिए एक क्रांति शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शांति, सौहार्द, सत्य का समर्थन करने वाले लोग राष्ट्रवादी हैं और वे अयोध्या में मंदिर का समर्थन करेंगे।